• Home
  • ताजा खबरें
  • सीपी राधाकृष्णन करेंगे दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ, अयोध्या में 56 घाटों पर जगमगाएंगे असंख्य दीप
Image

सीपी राधाकृष्णन करेंगे दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ, अयोध्या में 56 घाटों पर जगमगाएंगे असंख्य दीप


रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार है. दसवें दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ पूज्य संत-धर्माचार्यों की उपस्थिति में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे. इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के 56 घाट असंख्य दीपों से जगमग होंगे, वहीं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप में सजाया जाएगा.

दीपोत्सव में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाती भव्य शोभायात्रा में देश के 13 राज्यों की सहभागिता रहेगी. रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी. धर्मपथ समेत अन्य प्रमुख मार्गों को थीमैटिक इंटेलिजेंट लाइटिंग और एलईडी पैनलों से सजाया जाएगा.

राम की पैड़ी पर सजीव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और भव्य लेजर शो का आयोजन होगा. इसके अलावा रामायण के प्रसंगों पर आधारित ड्रोन शो और नया घाट पर म्यूजिकल आतिशबाजी दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाएगी. अंतरराष्ट्रीय और भारतीय रामलीला दल प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे. वहीं, देश-प्रदेश के करीब 2,000 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर रामनगरी को भक्तिमय बनाएंगे.

इस भव्य आयोजन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, विधान परिषद सदस्य हरि ओम पांडेय समेत विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, डॉ. अमित सिंह चौहान और अभय सिंह भी मौजूद रहेंगे.



Source link

Related Posts

मनीष कश्यप कब करेंगे शादी? जानें कैसे हुई थी अनुष्का से मुलाकात

बिहार के चर्चित यूट्यूबर और नेता मनीष कश्यप ने अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्ते और शादी को…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

परविंदर सिंह झोटा का 26 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, मानसा में दी गई विदाई

एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का रविवार (8 नवंबर) को उनके पैतृक स्थान मानसा में अंतिम संस्कार…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

अयोध्या: दीपोत्सव बना विश्व संस्कृति का संगम, 151 साल पुरानी रामलीला को मिला मंच

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दसवां दीपोत्सव भक्ति, संस्कृति और विश्व बंधुत्व…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटीं दमकल की कई गाड़ियां

दिवाली के दिन गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में फैक्ट्री में भीषण आग लग गई.…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top