जंतर-मंतर के आंदोलन से चर्चा में कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके अब दीपावली के शुभकामना संदेश को लेकर चर्चा में है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पोस्ट में संदेश देते हुए कलह-मुक्त दिवाली की बधाई दी है.
अभिजीत दीपके ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “आप सभी को ‘क्लेश फ्री’ दिवाली की शुभकामनाएं.” उन्होंने इन शब्दों से तंज कसने की कोशिश की है. पिछले दिनों आंदोलन को लेकर वे चर्चा में लगातार रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी के बयान पर रामदास आठवले की सहमति, आपातकाल पर क्या बोले?
चुनाव आयोग के खिलाफ चलाया अभियान
अभिजीत दीपके ने पिछले दिनों चुनाव आयोग में व्याप्त गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था. दिल्ली में आंदोलन में शामिल होने के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके सहयोगियों को एयरप्लेन में ही गिरफ्तार कर लिया था. उसके बाद चारों को जमानत पर रिहा किया गया था. इसके बाद सौरभ दास व अन्य को जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने पर गिरफ्तार कर लिया गया था.
कोच्चि में भी किया प्रदर्शन
अभिजीत दीपके ने CJP के बैनर तले केरल के कोच्चि शहर में SIR में गड़बड़ी और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने उन पर और उनके अन्य साथियों पर लगातार कार्रवाई को लेकर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार की कड़ी आलोचना की.
फिलहाल CJP के साथ ही अभिजीत दीपके और उनकी टीम के सदस्य लगातार केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को निशाने पर लिए हुए हैं. उन्हें युवाओं का भी समर्थन मिल रहा है. जुलाई में नीट आंदोलन के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने इसे बड़ी जीत माना था. अव उनका संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर अड़ा है.
लगातार मिल रहीं धमकियों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर ही अभिजीत ने कलह मुक्त दिवाली जैसी संज्ञा देकर मोदी सरकार पर तंज कसा है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्रः मोबाइल पर मिलें बच्चों के गंदे वीडियो, 84 वर्षीय शख्स गिरफ्तार














