• Home
  • ताजा खबरें
  • जोधपुर में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने हाईवे जाम किया, 2 पक्षों में पथराव
Image

जोधपुर में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने हाईवे जाम किया, 2 पक्षों में पथराव


राजस्थान के जोधपुर में बावड़ी क्षेत्र के बिराई गांव में रविवार सुबह एक युवक की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और नट समाज के लोगों ने बावड़ी में नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. 

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव होने की भी जानकारी सामने आई है. पथराव का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है. हाईवे पर जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ.

यह भी पढ़ें: जयपुर में दीपोत्सव पर भव्य ड्रोन शो, आसमान में दिखी भक्ति की अनोखी तस्वीर

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बबलू पुत्र तहसीलदार नट (30) निवासी बिराई के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 6 बजे एक पिकअप गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि घटना से एक रात पहले युवक का किसी व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था. इसी विवाद के बाद सुबह पिकअप से टक्कर मारने की बात सामने आ रही है. हालांकि, यह हादसा था या जानबूझकर की गई वारदात, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

परिजन और ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम 

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और समाज के लोग आक्रोशित हो गए. उन्होंने बावड़ी में नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान दूसरे पक्ष के साथ तनाव बढ़ने पर पथराव की घटना भी सामने आई.

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के देरी से मौके पर पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई. हाईवे पर जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

क्षेत्र में तनाव पूर्ण स्थिति 

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. मृतक के शव को बावड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है. घटना के वास्तविक कारणों, पिकअप चालक की भूमिका और पथराव में शामिल लोगों को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के साथ हो रहा भेदभाव? AIIMS जोधपुर पर लगे गंभीर आरोप



Source link

Related Posts

मनीष कश्यप कब करेंगे शादी? जानें कैसे हुई थी अनुष्का से मुलाकात

बिहार के चर्चित यूट्यूबर और नेता मनीष कश्यप ने अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्ते और शादी को…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

परविंदर सिंह झोटा का 26 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, मानसा में दी गई विदाई

एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का रविवार (8 नवंबर) को उनके पैतृक स्थान मानसा में अंतिम संस्कार…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

अयोध्या: दीपोत्सव बना विश्व संस्कृति का संगम, 151 साल पुरानी रामलीला को मिला मंच

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दसवां दीपोत्सव भक्ति, संस्कृति और विश्व बंधुत्व…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटीं दमकल की कई गाड़ियां

दिवाली के दिन गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में फैक्ट्री में भीषण आग लग गई.…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top