• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Army Cadet College Admission: आर्मी कैडेट कॉलेज में एडमिशन का मौका, NTA ने शुरू किए आवेदन 
Image

Army Cadet College Admission: आर्मी कैडेट कॉलेज में एडमिशन का मौका, NTA ने शुरू किए आवेदन 


Army Cadet College Admission: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आर्मी कैडेट कॉलेज जनवरी 2027 एंट्री के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग की ओर से जारी सूचना बुलेटिन के अनुसार यह प्रवेश परीक्षा ACC (10+2)-136, SCO Ser 61/Med (NT), और ACC (ग्रेजुएट)-136 कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/acccee पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. 

NTA ACC CEE 2027 की जरूरी तारीखें 

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 6 नवंबर 2026 
  • आवेदन की अंतिम तारीख- 30 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
  • लेट फीस के साथ आवेदन की तारीख- 1 से 3 दिसंबर 2026 
  • परीक्षा की तारीख- 4 जनवरी 2027 

आवेदन के लिए पात्रता की मुख्य शर्तें 

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने आर्मी एजुकेशन डायरेक्टरेट के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आर्मी एजुकेशन डायरेक्टरेट की ओर से जारी रैंडमाइज्ड यूनिक आइडेंटिटी का उपयोग करना होगा. वहीं मोबाइल नंबर और आरयूआईडी का वेरिफिकेशन होने के बाद ही उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भर सकेंगे. 

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के साथ आवेदन फीस भी भरनी होगी. आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. इसमें जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 1150 रुपये फीस रखी गई है. वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के लिए 950 रुपये फीस रखी गई है. इसके अलावा निर्धारित तारीख के बाद आवेदन करने पर 500 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना देना होगा. 

ये भी पढ़ें-Punjab Free Coaching Scheme: पंजाब सरकार का युवाओं को तोहफा, UPSC और PCS की तैयारी होगी फ्री

क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?

आर्मी कैडेट कॉलेज की परीक्षा में कुल 150 ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 300 अंकों के होंगे. परीक्षा की अवधि 180 मिनट यानी 3 घंटे तय की गई है. वहीं हर सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटा जाएगा. इसके अलावा परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 100 अंक हासिल करना जरूरी होगा. 

चयन प्रक्रिया और हेल्पलाइन 

आर्मी कैडेट कॉलेज के लिए लिखित परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला चरण होगी. इसके रिजल्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया के लिए लिस्ट एडीजी एई डीटीई को भेजी जाएगी. परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी,  जिस पर उम्मीदवार 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. वहीं एक्सपर्ट्स इन आपत्तियों की समीक्षा करेंगे, इसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा. इसके अलावा अगर उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 1800-180-4747 पर कांटेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा एनटीए की ईमेल आईडी acccee@nta.ac.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-UP Doctors News: सरकारी डॉक्टर कर सकेंगे सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई, UP सरकार ने तय की शर्तें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

School Bullying Report: स्कूलों में बुलिंग की समस्या कितनी गंभीर? 42% छात्रों की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

School Bullying Report: स्कूलों में बच्चों के बीच होने वाले गुंडागर्दी और बुलिंग की समस्या आज के समय में…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

OPSC ASO Recruitment 2026: ओडिशा में निकली ASO भर्ती, 340 पदों के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन 

OPSC ASO Recruitment 2026: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

BBA vs BCom:12 के बाद कौन सा कोर्स चुनें, जानें पढ़ाई और सैलरी में कौन आगे?

बीबीए मैनेजमेंट से जुड़ा प्रोफेशनल कोर्स है, जो मुख्य रूप से मैनेजमेंट, टीम लीडरशिप, मार्केटिंग, एचआर और एंटरप्रेन्योरशिप…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

Parents Teacher Meeting: पेरेंट्स को खुश करना रह गया PTM का मकसद, स्कूलों के तरीकों पर क्यों उठ रहे सवाल?

लेकिन आज के समय में देश के महंगे और इंटरनेशनल प्राइवेट स्कूलों में पीटीएम की तस्वीर पूरी तरह…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top