• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मिर्जापुर’ की सक्सेस के बाद ‘पंचायत’ पर भी बनेगी फिल्म? जितेंद्र कुमार ने दे दिया बड़ा हिंट
Image

‘मिर्जापुर’ की सक्सेस के बाद ‘पंचायत’ पर भी बनेगी फिल्म? जितेंद्र कुमार ने दे दिया बड़ा हिंट


भारत में ‘मिर्जापुर’ और ‘पंचायत’ ये दो सबसे ज्यादा पॉपुलर वेब सीरीज हैं. मिर्जापुर ने तो छोटे पर्दे पर धूम मचाने के बाद बड़े पर्दे पर भी खूब रंग जमाया. मिर्जापुर वेब सीरीज सफल रहने के बाद इस पर फिल्म भी आई. जबकि अब पंचायत के मेकर्स भी मिर्जापुर की राह पर निकल पड़े हैं. पचायत के लीड एक्टर जितेंद्र कुमार ने भी इस ओर इशारा कर दिया है.

‘मिर्जापुर’ की राह पर ‘पंचायत’ के मेकर्स!

पंचायत वेब सीरीज को भी लोगों का जबरदस्त प्यार मिला है. अब तक इसके चार सीजन आ चुके हैं और अब पांचवा सीजन दस्तक देने जा रहा है. मेकर्स ने 23 नवंबर को पांचवे सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. पंचायत 5 का ट्रेलर सामने आने के बाद जितेंद्र कुमार ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बड़ा हिंट दे दिया है. उनसे पंचायत पर फिल्म बनने को लेकर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने मिर्जापुर का जिक्र किया और संभावना जता दी है.

जितेंद्र कुमार ने पंचायत सीजन 5 देखने की अपील करते हुए कहा, ‘वो जरूर देखें. इसे बड़ी शिद्दत के साथ अपने घर-परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर देखें. अभी एन्जॉय करें सीजन 5.’ जितेंद्र से आगे कहा गया कि मिर्जापुर (फिल्म) को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसकी (पंचायत) भी बातें बनती हैं. 

इस पर जितेंद्र ने कहा, ‘हां इससे लोग कनटेक्टेड हैं. पांच सीजन आए हैं. ऑडियंस बना हुआ है. बड़े पर्दे पर इसे देखने का एक नजरिया होता है और एक अलग एक्साइटमेंट होती है जो मिर्जापुर के जरिए हमें देखने को मिली. ये बहुत आगे की बात है. उस पर अभी हम ज्यादा बात नहीं करवाएंगे.’

TVF क्रिएटर ने भी दिया हिंट

बता दें कि जितेंद्र के अलावा द वायरल फीवर (TVF) के क्रिएटर विजय ने भी बातों-बातों में ये बता दिया है कि पंचायत पर भी फिल्म आ सकती है.

कब आएगा ‘पंचायत सीजन 5’?

मिर्जापुर के तीन सीजन आने के बाद फिर इसे लेकर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बनाई गई थी. इसी साल सितंबर में आई ये फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही. पंचायत सीजन 5 की बात करें तो ये प्राइम वीडियो पर दिसंबर से स्ट्रीम होगा.



Source link

Related Posts

‘रामायण’ इंडिया में 950 करोड़ के पार, 19वें दिन ‘स्त्री 2’-‘एनिमल’ समेत 7 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म की रिलीज को 19 दिनों का…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

इंडस्ट्री में 6 साल काम करने बाद भी बाबिल खान ऑडिशन से होते हैं नर्वस, एक्सपीरियंस को लेकर भी किया रिएक्ट

एक्टर बाबिल खान को इंडस्ट्री में 6 साल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि अब फिल्म सेट पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘मजहब से कोई लेना-देना नहीं है…’ शबाना आजमी बोलीं- ना बुर्का पहनती हूं, ना नमाज पढ़ती हूं

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी इस्लाम में महिलाओं के हिजाब और बुर्का पहनने जैसी चीजों को…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top