• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘बहुत बुरी बात है… राहुल गांधी माफी मांगें’, नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
Image

‘बहुत बुरी बात है… राहुल गांधी माफी मांगें’, नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी, छात्रों और पीएम मोदी की मिमिक्री करने वालों पर प्रतिक्रिया दी है. एबीपी न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने खुलकर बात की है. बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में पुलिस पर कांग्रेस आरोप लगा रही है. इसको लेकर सीएम ने कहा कि यह बुरी बात है. यह गलत जानकारी है.

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की यहां आकर जो तैयारी होना चाहिए थी मैं बड़ी जवाबदारी के साथ कहना चाहूंगा कि वह उसमें कमजोर पड़े. कांग्रेस एक महीने तक कार्यक्रम की तैयारी करे और अपने कार्यकर्ताओं को लेकर आए और अगर संवाद है तो छात्रों से संवाद तो करना चाहिए.

सीएम का आरोप है कि जो मंच पर लोग आए वे कांग्रेस के छात्र संगठन के लोग थे. वहीं पीएम मोदी की मिमिक्री करने वालों पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान उनको सद्बुद्धि दे.

राहुल गांधी को लेकर क्या बोले सीएम मोहन यादव?

मोहन यादव ने कहा कि छात्रों के मु्द्दों पर उन्हें खुद को तैयारी करके आना चाहिए था. 2002-03 तक कांग्रेस की सरकार की थी. स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट का बजट ही 2 हजार करोड़ का था. साल1956 में मध्य प्रदेश बना और 2002-03 तक राज्य का बजट 22 हजार करोड़ था. आज हमारी सरकार में मध्य प्रदेश का बजट 4 लाख 38 हजार करोड़ का है. यह अपने आप में ही अचीवमेंट बता रहा है. उन्होंने बताया कि हमारा स्कूल एजुकेशन का बजट 38 हजार करोड़ का था. उनके समय में 2 हजार करोड़ का बजट था. ऐसे में वह खुद बता दें कि हमने क्या काम किया और उन्होंने क्या काम किया है. यह आंकड़े ही अपने आप में बताते हैं.

सीएम ने यह भी बताया कि उनके समय में प्राइमरी एजुकेशन में 16 परसेंट ड्रॉपआउट था. आज हमारा 0 प्रतिशत हुआ. इससे पता चलता है कि हम कहां थे और आज कहां पहुंच गए. इसी के साथ उनकी सरकार में कुल 5 मेडिकल कॉलेज थे और एक प्राइवेट था. आज के समय में 33 मेडिकल कॉलेज हैं. ऐसे में 55 साल में 5 मेडिकल कॉलेज और 20 साल में हम 33 मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं. 

अप्रैल में दो चीतों को छोड़ा था- मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बोत्सवाना से लाई गई सीसीबी-2 नाम की मादा चीता को नीमच जिले के गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ा. इसको लेकर भी उन्होंने बात की है. सीएम ने कहा कि हमारे लिए यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि पालनपुर कुनो में हम अपने चीता प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए सफलता के नए कीर्तिमान बना रहे हैं.

सीएम ने बताया कि अप्रैल में हमने दो चीतों को छोड़ा था और अब राधा का छोड़कर आनंद लिया. पहले छोड़े गए चीतों से चार बच्चे पैदा हुए हैं. यह पूरे एशिया का प्रोजेक्ट है. पूरे एशिया से ही चीते गायब हो गए हैं. इसलिए यह एशिया के सारे देशों के लिए गौरव की बात है. उन्होंने बताया कि चीतों को अफ्रीका से लाकर एशिया महाद्वीप में दोबारा प्रतिष्ठित करना वाकई बहुत चैलेंजिंग भी था. लेकिन सफलता के साथ हमारे वन विभाग और सरकार की प्रतिबद्धता है और पीएम मोदी की इच्छाशक्ति के बलबूते पर हमने यह प्रयोग किया है. 

सीएम मोहन यादव ने बताया कि यह हमारे ही देश से नहीं बल्कि पास के सभी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और पूरे एशिया महाद्वीप से चीता गायब हुआ और दोबारा हम अपने पास से न केवल इसके परिवार को समृद्ध कर रहे हैं बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से यह एक बहुत बड़ा प्रयोग हुआ है और इस प्रयोग में सफलता का जो पैमाना रहा वो ज्यादा नहीं बल्कि 5-6 साल रहा, लेकिन चार साल में बहुत ही सफलता के साथ यह आगे बढ़े.

CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार



Source link

Related Posts

गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान

गंगा एक्सप्रेस-वे पर बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फार्च्यूनर कार पोल से टकरा गई. एक्सप्रेस वे पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पिछले 48 घंटों में अतिवृष्टि एवं आंधी-तूफान के कारण 15 लोगों की…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की बैठक पर चिराग पासवान बोले- ‘यकीनन SIR को लेकर जनता…’

चुनाव आयोग ने विवादों के बीच शनिवार को एक अहम बैठक की, जिसमें चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

महबूबा मुफ्ती की अपील, ‘जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होकर भाईचारे और…’

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने लोगों से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top