
30 सितंबर 2026 को मुंबई के अंधेरी स्थित रहेजा क्लासिक क्लब में मुश्ताक खान की प्रेयर मीट रखी गई. इस दौरान उनके परिवार और फिल्म जगत से जुड़े कई करीबी दोस्त उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में पहुंचीं. उन्होंने एक्टर को नम आंखो के साथ श्रद्धांजलि दी.

एक्टर राजपाल यादव भी प्रेयर मीट में शामिल हुए. इस दौरान को काफी दुखी नजर आएं.

एक्टर विंदू दारा सिंह भी प्रेयर मीट में पहुंचे. उन्होंने एक्टर को श्रद्धांजलि दी.

‘आशिकी’ फेम एक्टर राहुल रॉय ने भी मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में शिरकत की.

दिग्गज एक्टर मुकेश ऋषि भी मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में शामिल हुए और उन्होंने वहां पहुंचकर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की.

मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में किरण कुमार भी शामिल हुए. उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.
Published at : 30 Sep 2026 06:50 PM (IST)

















