Image

KBC 18 की शूटिंग के दौरान फिसल गए थे अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी थी चोट


अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में बताया कि शो की शूटिंग के दौरान वो फिसल गए थे. इसकी वजह से उनके घुटने में चोट लग गई थी. वो शो में आमतौर पर खड़े होकर मोनोलॉग बोलते हैं लेकिन चोट लगने की वजह से उन्हें बैठकर मोनोलॉग बोलना पड़ा.

शो में अक्सर अमिताभ बच्चन दौड़ते हुए एंट्री लेते हैं और फिर खड़े होकर मोनोलॉग बोलते हैं. लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में वो शो में आए और आकर सीट पर बैठ गए. उन्होंने कहा, ‘आमतौर पर मैं मोनोलॉग खड़े होकर बोलता हूं. लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी है. कल शूटिंग के दौरान मैं फिसल गया था और मेरे घुटने में चोट लग गई थी.’ इसी के साथ अमिताभ ने बताया कि उनके बाएं घुटने में चोट लगी. फिर अमिताभ ने बताया कि ये चोट इतनी ज्यादा सीरियस नहीं है.

अमिताभ ने कहा कि वो कंटेस्टेंट को होस्ट करने के लिए खड़े होंगे. लेकिन मोनोलॉग बैठकर बोलेंगे. क्योंकि उन्हें खड़े होने में दिक्कत हो रही है. फिर ऑडियंस ने उनकी जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना की. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बेटे संग रिश्तों को लेकर लिखा. उन्होंने लिखा, ‘पिता पुत्र दोनों एक मंच पर बैठे, विचार अलग हो चाहे, लेकिन मंजिल एक ही है.’

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अमिताभ बच्चन के हाथ में कई प्रोजेक्ट्स हैं. 83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन बहुत एक्टिव हैं और लगातार काम कर रहे हैं. अब अमिताभ बच्चन सेक्शन 84 में नजर आएंगे. इस कोर्टरूम ड्रामा को  Ribhu Dasgupta डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में डायना पेंट, निमृत कौर और अभिषेक बनर्जी जैसे स्टार्स दिखेंगे. फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है. 

ये भी पढ़ें- कल्याणी प्रियदर्शन मुंबई में हुईं शिफ्ट, फिल्म ‘प्रलय’ के लिए ले रही एक्शन ट्रेनिंग

इसके अलावा अमिताभ बच्चन को फिल्म कल्कि 2898 एडी में देखा जाएगा. फिल्म में वो ‘अश्वत्थामा’ के रोल में दिखेंगे. फिल्म के पहले पार्ट में भी अमिताभ नजर आए थे. पहले पार्ट में अमिताभ के अलावा प्रभास, दीपिका पादिकोण, कमल हासन जैसे स्टार्स दिखे थे. सेकेंड पार्ट का दीपिका पादुकोण हिस्सा नहीं हैं. इसके अलावा एक्टर ‘आंखें 2’ में भी दिखेंगे.



Source link

Related Posts

पूजा भट्ट संग मारपीट के आरोपों पर रणवीर शौरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्रोपेगेंडा और बदनामी थी

एक्टर पूजा भट्ट और रणवीर शौरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गए हैं. हाल ही…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

‘नई नवेली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम बनीं ‘डायन भाभी’

फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यामी गौतम फिल्म में मोहिनी का किरदार निभाती नजर…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

मंगलवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन नानी के करियर का बन गया इतना बड़ा रिकॉर्ड

नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाने के बाद से ‘द पैराडाइज’ की कमाई में…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

एयरपोर्ट पर दिखा ऐश्वर्या राय का क्लासी अवतार, पैप्स संग खिंचवाई तस्वीरें, सादगी ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. अब…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top