• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • पूजा भट्ट संग मारपीट के आरोपों पर रणवीर शौरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्रोपेगेंडा और बदनामी थी
Image

पूजा भट्ट संग मारपीट के आरोपों पर रणवीर शौरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्रोपेगेंडा और बदनामी थी


एक्टर पूजा भट्ट और रणवीर शौरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गए हैं. हाल ही में पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने पूजा और रणवीर शौरी की लड़ाई को लेकर रिएक्ट किया और कहा कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि उन्होंने रणवीर शौरी को पीटा था. अब रणवीर शौरी ने भी इस पर रिएक्ट किया है.

रणवीर ने X पर लिखा, ‘मुझे खुशी है कि 20 से ज़्यादा सालों के बेकार प्रोपेगेंडा और बदनामी के बाद आखिरकार कुछ सच सामने आया है. मैं इसमें कुछ ऐसी बातें जोड़ना चाहता हूं जो पहले सामने नहीं आईं ताकि ये मामला हमेशा के लिए खत्म हो सके और में रेस्ट कर सकूं. किसी टॉक्सिक इंसान से बचने के लिए हिंसा के खिलाफ खुद का बचाव करना ‘मारना-पीटना’ नहीं होता है.’

राहुल भट्ट ने कहा था ये

राहुल भट्ट ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में कहा था कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि उन्होंने रणवीर के साथ मारपीट की थी. दरअसल, पूजा और रणवीर के बीच में झगड़ा हुआ था और उस झगड़ा में रणवीर ने पूजा को हिट किया. आगे राहुल ने कहा जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्हें बहुत बुरा लगा और वो गुस्से में आ गए. इसके बाद उन्होंने रणवीर की पसली तोड़ दी और उनकी गाड़ी का कांच तोड़ दिया. राहुल ने कहा कि उन्हें पछतावा है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. उन्होंने कानून को अपने हाथ में क्यों लिया. इसके बाद राहुल अरेस्ट भी हुए थे. लेकिन रणवीर ने उनके साथ समझौता किया और राहुल के खिलाफ दर्ज शिकायत वापस ली गई.

ये भी पढ़ें- कल्याणी प्रियदर्शन मुंबई में हुईं शिफ्ट, फिल्म ‘प्रलय’ के लिए ले रही एक्शन ट्रेनिंग

मालूम हो कि 2000 में राहुल और पूजा रिलेशनशिप में थे. दोनों फिल्म ‘जिस्म’ से करीब आए. फिर दोनों एक साथ रहने लगे. लेकिन 2002 में दोनों का रिलेशनशिप खत्म हो गया. दोनों का रिलेशनशिप खराब नोट पर खत्म हुआ.



Source link

Related Posts

कल्याणी प्रियदर्शन मुंबई में हुईं शिफ्ट, फिल्म ‘प्रलय’ के लिए ले रही एक्शन ट्रेनिंग

कल्याणी प्रियदर्शन फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगी. इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है. फिल्म में रणवीर सिंह…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

KBC 18 की शूटिंग के दौरान फिसल गए थे अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी थी चोट

अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में बताया कि शो की शूटिंग के दौरान…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

‘नई नवेली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम बनीं ‘डायन भाभी’

फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यामी गौतम फिल्म में मोहिनी का किरदार निभाती नजर…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

मंगलवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन नानी के करियर का बन गया इतना बड़ा रिकॉर्ड

नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाने के बाद से ‘द पैराडाइज’ की कमाई में…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top