दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के इमरजेंसी सिग्नल ने दुनियाभर में हलचल मचा दी. कुछ समय के लिए विमान हाईजैक की आशंका पैदा हो गई थी. आनन-फानन में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इमरजेंसी मीटिंग की.

इस बीच ‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट की सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई.

फ्लाइट में मौजूद यात्रियों के मुताबिक, पायलटों के बीच चाकूबाजी और हाथापाई भी हुई. यात्रियों ने अफरा-तफरी का माहौल देखा. जिसमें कॉकपिट में खून और अचानक प्लेन का नीचे की ओर गोता लगाना शामिल था. बताया जा रहा है कि इजराइली यात्रियों ने हमलावर को काबू करने में क्रू की मदद की.

कॉकपिट से बहता हुआ खून देखा..

एक यात्री ने इजराइली मीडिया को बताया कि कॉकपिट खुलने और अंदर खून दिखने से पहले यात्रियों ने चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी थीं. एक महिला ने टेक्स्ट मैसेज के जरिए बताया, "कॉकपिट खोला तो हमने खून देखा. किसी ने पायलट को पॉकेट-नाइफ से चाकू मारा था." उसने कहा, "ऐसे पल भी आए जब हमें लगा कि हम जिंदा नहीं बचेंगे."

फ्लाइट में मौजूद थे 180 यात्री

फ्लाइट FZ1073 में 180 यात्री सवार थे. विमान ने सऊदी अरब के ऊपर उड़ान भरते समय पहले ‘स्क्वाक कोड 7700’ (एक अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन सिग्नल) भेजा और फिर कुछ समय के लिए ‘कोड 7500’ भेजा, जो अपहरण या गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है. इसी के बाद दुनियाभर में हलचल मच गई.

खुद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इमरजेंसी मीटिंग कर हालातों का जायजा लिया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ”हवाई यात्रा से जुड़ी घटना को लेकर चिंता के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस मामले पर बातचीत की है और वे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं. स्थिति नियंत्रण में है और इजराइली यात्रियों को सुरक्षित रूप से इजराइल वापस लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.”

इजराइल के एक सीनियर अधिकारी ने चैनल 12 को बताया कि UAE से इजराइल जा रही फ़्लाईदुबई की फ़्लाइट, जिसकी सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी, उसमें "एक बहुत बड़ी तबाही को टाल दिया गया." नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि को-पायलट की जांच की जा रही है, क्योंकि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि उसने प्लेन को क्रैश करने के मकसद से उसका कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की थी.

Source link

'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
Related Posts
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom आपात कोड भेजने पर विमान सऊदी अरब…
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- ‘मर जाएंगे हमारे लोग…’,
भारत की ओर से सिंधु जल संधि (IWT) को स्थगित करने के बाद से पाकिस्तान में जल संकट…
पायलटों की लड़ाई या आतंकी साजिश? दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में आखिर क्या हुआ
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार (30 सितंबर 2026) को उस समय…
जिनपिंग के सबसे खास की पहचान आ गई बाहर, जानें कौन हैं “झोउ होंग्जू”?
सालों से चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिग के पीछे परछाई की तरह दिखने वाले रहस्यमयी सुरक्षाकर्मी की आखिरकार पहचान…