Image

जिनपिंग के सबसे खास की पहचान आ गई बाहर, जानें कौन हैं “झोउ होंग्जू”?


सालों से चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिग के पीछे परछाई की तरह दिखने वाले रहस्यमयी सुरक्षाकर्मी की आखिरकार पहचान हो गई है. सालों से दुनिया भर की मीडिया जिस व्यक्ति को पहचानने की कोशिश कर रही थी, वे राष्ट्रपति शी के निजी सुरक्षा प्रमुख “झोउ होंग्जू” हैं। लंबे समय तक रहस्यमयी जीवन बिताने वाले झोउ होंग्जू की पहचान और पद की पुष्टि हाल ही में हुई है.

झोउ होंग्जू के बारे में दुनिया को तब जानने को मिला, जब अमेरिकी व्हाइट हाउस में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित राजकीय भोज की गेस्ट लिस्ट जारी की गई. इसी लिस्ट में झोउ के आधिकारिक पद का नाम भी लिखा मिला. लिस्ट के अनुसार झोउ चीन की सेंट्रल गार्ड ब्यूरो के निदेशक हैं.

झोउ होंग्जू की हालिया सार्वजनिक मौजूदगी सितंबर 2026 में नई दिल्ली में भी हुई थी, जब उन्होंने ब्रिक्स बैठक के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी.

चीन की सेंट्रल गार्ड ब्यूरो के निदेशक

सेंट्रल गार्ड ब्यूरो, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस जैसा एक संगठन है, जो चीन के शीर्ष नेताओं और झोंगनानहाई परिसर की सुरक्षा करता है. सेंट्रल गार्ड ब्यूरो की शुरुआत 1950 में हुई थी और इसकी जड़ें चीनी गृह युद्ध से जुड़ी हैं. इसके पहले प्रमुख, वांग डोंगक्सिंग, माओ ज़ेडोंग के निजी अंगरक्षकों में से एक थे, और बाद में वे कम्युनिस्ट पार्टी के उपाध्यक्ष और उसकी पोलित ब्यूरो की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य बने. सेंट्रल गार्ड ब्यूरो सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के अधीन आता है, इसे ब्यूरो 9 कहा जाता है, लेकिन वास्तव में यह ब्यूरो सीधे राष्ट्रपति शी के कैबिनेट को जवाब देता है.

आर्मी में भी दे चुके हैं सेवा

झोउ संभवतः पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से आए हैं. साल 2018 में वे वांग के साथ सैन्य यूनिफॉर्म में दिखे थे. झोउ का जन्म 1971 में हुआ था और उनकी सीमित आधिकारिक जीवनी के अनुसार, उन्होंने PLA की आर्टिलरी अकादमी से मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्होंने 14वें आर्मी ग्रुप के 40वें डिवीजन में आर्टिलरी रेजिमेंट के कमांडर, चेंगदू मिलिट्री रीजन हेडक्वार्टर में मिलिट्री ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के प्रमुख और नॉर्दर्न थिएटर कमांड ग्राउंड फोर्स के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर काम किया है.

व्हाइट हाउस द्वारा आयोजित इस भोज में वे चीन का प्रसिद्ध माओ सूट पहने हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के ठीक पीछे खड़े दिखे. इस सार्वजनिक मौजूदगी से पहले भी कई बार जैसे, साल 2019 काठमांडू, 2023 सैन फ्रांसिस्को APEC समेत कई दौरे पर वे शी के पीछे दिखते रहे हैं, लेकिन चीनी मीडिया आमतौर पर उनका नाम सामने लाने से बचती रही है.

अगले साल मिल सकती है और भी बड़ी जिम्मेदारी

जानकारों की मानें तो इतने उच्च स्तर के राजनयिक कार्यक्रम में सुरक्षा प्रमुख का दिखना सामान्य नहीं है. संभव है कि जिनपिंग उन्हें जानबूझकर सामने ला रहे हैं. झोऊ का कद ऐसे समय में बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जब सबकी नजरें चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अगले नेतृत्व फेरबदल पर टिकी हैं. अनुमान लगाया जा रहा कि अगले साल कम्युनिस्ट पार्टी की अक्टूबर में 21वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में पार्टी भविष्य को देखते हुए कई परिवर्तन करने वाली है, जिसमें झोउ को और भी बड़ा दायित्व मिल सकता है. 

रिपोर्टस के अनुसार झोउ उन युवा सुरक्षा और पार्टी अधिकारियों में शामिल हैं, जिन पर राष्ट्रपति शी का विशेष भरोसा है. संभव है, कि इसीलिए अगली कांग्रेस से पहले उनकी सार्वजनिक उपस्थिति में बढ़ोतरी देखी जा रही है.



Source link

Related Posts

पायलटों की लड़ाई या आतंकी साजिश? दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में आखिर क्या हुआ

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार (30 सितंबर 2026) को उस समय…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

‘चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन…’, प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को पायलटों के बीच हिंसक विवाद के चलते सऊदी…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

फ्लाईदुबई की घटना को इजरायली के रक्षा मंत्री ने बताया जिहादी अटैक, जानें किसका किया शुक्रिया

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान को पायलटों के बीच हिंसक विवाद के चलते सऊदी…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top