• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • फ्लाईदुबई कॉकपिट ड्रामा: कैसे भारतीय पायलट ने क्रैश होने से बचाया विमान, ओमानी को-पायलट से भिड़ गए
Image

फ्लाईदुबई कॉकपिट ड्रामा: कैसे भारतीय पायलट ने क्रैश होने से बचाया विमान, ओमानी को-पायलट से भिड़ गए


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • इजरायली अधिकारी घटना की गहन जांच में जुटे हैं।

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई एयरलाइन के विमान FZ1073 में हुई घटना इस वक्त दुनिया भर में सबसे बड़ी चर्चा के विषयों में से एक बना हुआ है. इस बीच एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है कि ओमानी को-पायलट फ्लाईदुबई के एयरक्राफ्ट पर कंट्रोल करके उसे क्रैश करने की कोशिश में था, लेकिन विमान में मौजूद भारतीय मूल के पायलट ने उसके विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश को नाकाम कर दिया.

भारतीय मूल के पायलट ने ओमानी को-पायलट की तरफ से विमान को क्रैश करने से रोकने के लिए बीच में हस्तक्षेप किया था, जिससे विमान और विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और इसके बाद फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 को सऊदी अरब में ताबुक एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट करके उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

विमान में घायल पायलट की हुई पहचान

सूत्रों के मुताबिक, फ्लाईदुबई के विमान में बीच उड़ान कॉकपिट में हुई हिंसक घटना में घायल पायलट की पहचान स्मित मच्छर के तौर पर हुई है. स्मित ने 2022 में फ्लाईदुबई जॉइन की थी. इससे पहले वह करीब एक दशक तक स्पाइसजेट में पायलट के तौर पर काम कर चुके हैं. स्मित मच्छर अपने परिवार के साथ दुबई में रहते हैं.

फ्लाईदुबई एयरलाइन के इस विमान में कुछ 180 लोग सवार थे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इजरायली अधिकारी अब इस बात की तफ्तीश में जुटे हुए हैं कि आखिर ओमान मूल के पायलट को इजरायल जाने वाले विमान का संचालन करने की अनुमति कैसे मिल गई. 

आखिर कॉकपिट में हुआ क्या था?

दरअसल, दुबई से इजरायल के तेल अवीव के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 जब जॉर्डन के ऊपर से होकर अपने मंजिल की तरफ बढ़ रही थी, उसी दौरान विमान ने जमीन पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इमरजेंसी मैसेज भेजा.

मामले को लेकर इजरायली अधिकारियों ने कहा कि इमरजेंसी मैसेज विमान के दोनों पायलटों के बीच हाथापाई को लेकर भेजा गया था. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, केबिन क्रू के कॉकपिट में घूसने से पहले ही को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला कर दिया था और इसके बाद संदिग्ध हमलावर पायलट ने विमान को क्रैश करने के उद्देश्य से उस पर कंट्रोल करने की कोशिश भी की, लेकिन भारतीय मूल के पायलट ने उसकी कोशिश को पूरी तरह से नाकाम कर दिया. 

यह भी पढ़ेंः जिनपिंग के सबसे खास की पहचान आ गई बाहर, जानें कौन हैं “झोउ होंग्जू”?



Source link

Related Posts

पायलटों की लड़ाई या आतंकी साजिश? दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में आखिर क्या हुआ

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार (30 सितंबर 2026) को उस समय…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

जिनपिंग के सबसे खास की पहचान आ गई बाहर, जानें कौन हैं “झोउ होंग्जू”?

सालों से चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिग के पीछे परछाई की तरह दिखने वाले रहस्यमयी सुरक्षाकर्मी की आखिरकार पहचान…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

‘चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन…’, प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को पायलटों के बीच हिंसक विवाद के चलते सऊदी…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

फ्लाईदुबई की घटना को इजरायली के रक्षा मंत्री ने बताया जिहादी अटैक, जानें किसका किया शुक्रिया

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान को पायलटों के बीच हिंसक विवाद के चलते सऊदी…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top