• Home
  • ताजा खबरें
  • एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर अमेठी लौटे सलमान खान, भव्य स्वागत
Image

एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर अमेठी लौटे सलमान खान, भव्य स्वागत


जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में नौकायन (Rowing) प्रतियोगिता में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले अमेठी के स्टार एथलीट सलमान खान बुधवार को अपने गृह जनपद अमेठी पहुंचे. सलमान खान के अमेठी में प्रवेश करते ही क्षेत्रवासियों ने वाहनों के काफिले के साथ उनका जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया. जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें पदक जीतने की बधाई दी.

सलमान खान के पहुंचने की जानकारी मिलते ही फुरसतगंज क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और खेल प्रेमी उनसे मिलने के लिए पहुंच गए. लोगों में अपने गांव के बेटे की उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. स्वागत के दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच लोगों ने उनका अभिनंदन किया और भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में प्रबंध नगर योजना को मिली रफ्तार, मुआवजे की दर तय

खैरहना गांव में हुआ भव्य अभिनंदन

फुरसतगंज थाना क्षेत्र के खैरहना गांव स्थित पैतृक आवास पहुंचने पर सलमान खान का ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया. पूरे धिगईं मजरे खैरहना गांव में जगह-जगह लोगों ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया. युवाओं में सलमान खान के साथ फोटो खिंचवाने और उन्हें बधाई देने की होड़ रही.

तिरंगा फहराकर लौटे सलमान

एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल करने वाले सलमान खान अपने साथ देश की गौरवपूर्ण उपलब्धि लेकर अमेठी लौटे हैं. उनकी सफलता से खैरहना गांव ही नहीं, बल्कि पूरे अमेठी जिले में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने कहा कि सलमान ने बड़े ही संघर्षों के साथ अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर जिले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है.

मां और कोच को दिया सफलता का श्रेय

सलमान खान ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर सभी क्षेत्रवासियों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके मां शाहिद सभी बड़ों के आशीर्वाद, कोच के मार्गदर्शन और देशवासियों के प्यार एवं समर्थन की बदौलत संभव हुई है. उन्होंने कहा कि देश के लिए पदक जीतना उनके लिए गर्व का क्षण है और आगे भी वह देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करते रहेंगे.

युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का संदेश

सलमान खान ने गांव और क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं से खेलों में आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने युवाओं को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. ग्रामीणों ने सलमान की उपलब्धि को अमेठी के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें: ‘प्लानिंग चलती रहती थी…’, चंपत राय ने सुनाया अशोक सिंघल का किस्सा



Source link

Related Posts

रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 

ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों और यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

जोधपुर: पुलिस दबिश के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत के बाद हंगामा

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट के नागौरी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार (30 सितंबर) को वारंटी युवक को पकड़ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

‘प्लानिंग चलती रहती थी…’, चंपत राय ने सुनाया अशोक सिंघल का किस्सा

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के वरिष्ठ नेता और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय बुधवार को…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

लखनऊ में प्रबंध नगर योजना को मिली रफ्तार, मुआवजे की दर तय

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अब नैमिष नगर और वरुण विहार के बाद एक…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top