• Home
  • ताजा खबरें
  • जोधपुर: पुलिस दबिश के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत के बाद हंगामा
Image

जोधपुर: पुलिस दबिश के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत के बाद हंगामा


जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट के नागौरी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार (30 सितंबर) को वारंटी युवक को पकड़ने गई पुलिस के दौरान हादसा हो गया. पुलिस के अनुसार, सद्दाम नामक युवक पुलिस को देखकर मकान की छत पर चला गया और पड़ोसी की छत की ओर जाने के बाद तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया. नीचे बिजली के तारों पर गिरने के बाद युवक की मौत हो गई. 

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी और एक पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट तक की. घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए पावटा अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. कांग्रेस के कुछ नेता भी मौके पर पहुंचे. 

अजमेर: इजरायली महिला से बदसलूकी पड़ी भारी, 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की जांच

एडिशनल डीसीपी ईस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि आज हुई घटना बेहद दुखद है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. युवक ऊपर से कैसे गिरा और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जांच की जा रही है. मृतक सद्दाम के परिजनों से भी बातचीत की जा रही है. उन्होंने कहा कि परिजन अपनी मांगें लिखित में दें, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि घटना के दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की गई. एक कांस्टेबल घायल हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है. 

परिजनों ने मामले पर क्या कहा?

पुलिस के अनुसार, सद्दाम के खिलाफ वारंट था और उसे थाने बुलाया जा रहा था, लेकिन वो नहीं आ रहा था. इसके बाद पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची. पुलिस को देखकर सद्दाम छत की ओर चला गया और पड़ोसी की छत पर जाने का प्रयास किया. इसके बाद वो मकान की तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया. वहीं, मृतक के पिता का आरोप है कि पुलिस लगातार सद्दाम को फोन कर रही थी और उसे परेशान किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि सद्दाम की जमानत के लिए वो करीब 6 हजार रुपये लेकर आए थे.  

स्थानीय लोगों में आक्रोश

दूसरी ओर, मृतक के चाचा ने बताया कि पुलिस उसे पकड़ने के लिए घर आई थी. उनके अनुसार सद्दाम छत पर चढ़ गया और पड़ोसी की बालकनी में जाकर खड़ा हो गया. परिजनों के मुताबिक उसने पुलिस से कहा था कि उसे पकड़ने पर वो कूद जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. 

 



Source link

Related Posts

रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 

ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों और यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

‘प्लानिंग चलती रहती थी…’, चंपत राय ने सुनाया अशोक सिंघल का किस्सा

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के वरिष्ठ नेता और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय बुधवार को…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

लखनऊ में प्रबंध नगर योजना को मिली रफ्तार, मुआवजे की दर तय

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अब नैमिष नगर और वरुण विहार के बाद एक…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

मुंबई: आज से 5 एंट्री पॉइंट्स पर टोल रेट में इजाफा, जान लें नई दरें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सफर करने वाले यात्रियों के लिए झटके वाली खबर है. आज (गुरुवार,…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top