Image

नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज


एक्ट्रेस नुसरत भरूचा प्रोफेशनल काम के लिए बाली गई थीं. रिपोर्ट्स हैं कि वहां उनका एक्सीडें हो गया. नुसरत को को चोटें आई हैं और वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है.

NDTV ने सोर्स के हवाले से लिखा, ‘नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया है. वो बाली वर्क कमिटमेंट के लिए गई थीं और अब एक्सीडेंट की वजह से वो बाली में ही हैं. बाली में उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.’ फैंस नुसरत के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. बता दें कि नुसरत या उनकी टीम की तरफ से अभी तक एक्सीडेंट को लेकर कोई अपेडट सामने नहीं आया है. 

नुसरत की वेकेशन की फोटोज

एक हफ्ते पहले एक्ट्रेस ने कुछ वेकेशन की फोटोज भी शेयर की थी. फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा- छुट्टी का मन है! अब कहां जाऊं? फोटोज में नुसरत हॉल्टर नेक ड्रेस में दिखीं. उन्होंने शॉर्ट ड्रेस में कई पोज दिए. इसी के साथ उन्होंने अपने खाने-पीने की चीजें भी दिखाईं. नुसरत वेकेशन पर एंजॉय करती दिखीं. नुसरत ने होटल की बालकनी से भी कई फोटोज शेयर की थी. फोटोज में वो ब्रालेट फ्लॉन्ट करती दिखीं.

नुसरत के वर्क फ्रंट की बात करें तो रिपोर्ट्स हैं कि वो टाइगर श्रॉफ की फिल्म में नजर आएंगी. टाइगर और नुसरत पहली बार पर्दे पर एक साथ दिखेंगे. पिंकविला ने सोर्स के हवाले से लिखा, ‘फिल्म की टीम को ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी जो कहानी में मजबूती और इमोशनल गहराई दोनों ला सके. नुसरत हमेशा से ही सबसे स्ट्रॉन्ग च्वॉइस में से एक रही हैं. इस बार फैंस उन्हें एक नए और एक्साइटेड अवतार में देख पाएंगे.’

फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी, एल्विश यादव जैसे स्टार्स दिखेंगे. पिछली बार नुसरत को सोहम शाह की फिल्म ‘उफ ये सियापा’ में देखा गया था. फिल्म 2025 में आई थी. फिल्म को जी अशोक ने डायरेक्ट किया था. फिल्म का रन टाइम 1 घंटा 56 मिनट है.

 





Source link

Related Posts

‘कोई कोऑर्डिनेटर नहीं था…’, ‘मिर्जापुर’ में ऐसे शूट हुआ था ‘बीना भाभी’ का इंटीमेट सीन

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के बाद एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ में भी फैंस का दिल…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

अमिताभ बच्चन को भगवान मानते थे प्रियदर्शन, सुनाया ‘कसौटी’ से जुड़ा किस्सा

निर्देशक प्रियदर्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ लेकर आ रहे हैं. इसके जरिए सैफ अली खान और अक्षय कुमार…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Video: सलमान खान की पैपराजी से खत्म हुई नाराजगी? डबिंग स्टूडियो के बाहर खिंचवाई तस्वीरें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में भाईजान…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

शहजाद पूनावाला का पूरा नहीं हुआ प्यार, ब्रेकअप से टूटे, बोले- अब कभी शादी नहीं करूंगा

शहजाद पूनावाला इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में दिख रहे हैं. इस शो में शहजाद…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top