• Home
  • खेल समाचार
  • Asian Games: हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, आखिरी मिनट में मिली जीत
Image

Asian Games: हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, आखिरी मिनट में मिली जीत


गुरुवार (01 अक्टूबर) को एशियन गेम्स 2026 में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया. मुकाबले में भारत को आखिरी मिनट पर जीत मिली. भारत ने 4-3 से मैच अपने नाम किया. 59 मिनट तक स्कोर 3-3 की बराबरी पर था. फिर आखिरी यानी 60वें मिनट पर अभिषेक ने गोल करके भारत को बढ़त दिलाई, जिससे उनकी जीत तय हुई. 

भारत की तरफ से शानदार शुरुआत देखने को मिली थी. पहले क्वार्टर यानी शुरुआती 15 मिनट में टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली थी. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 5वें मिनट पर पहला गोल किया. फिर 13वें मिनट पर कप्तान ने दूसरा गोल दाग दिया. 

इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से वापसी देखने को मिली. दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया. भारत के लिए सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट पर गोल किया. वहीं पाकिस्तान के लिए 30वें मिनट पर अबू मोहम्मद ने गोल किया. दो क्वार्टर के बाद भारत के पास 3-1 की बढ़त रही.

फिर तीसरा क्वार्टर पूरी तरह से पाकिस्तान के नाम रहा, जहां भारत कोई गोल नहीं कर सका, जबकि पाकिस्तान ने 1 गोल किया. तीन क्वार्टर समाप्त होने के बाद स्कोर 3-2 पर पहुंच गया. 

तीन क्वार्टर के बाद भारत के पास 3-2 की बढ़त मौजूद थी. लेकिन अब दबाव भारत के ऊपर भी था. 49वें मिनट पर पाकिस्तान के लिए वहीद राणा ने तीसरा गोल करके भारत का दबाव और बढ़ा दिया. अब स्कोर 3-3 की बराबरी पर पहुंच गया. मुकाबले में सिर्फ 11 मिनट बाकी रह गए थे. देखने में तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अब नतीजा पेनल्टी शूटआउट के जरिए निकलेगा, लेकिन आखिरी यानी 60वें मिनट पर अभिषेक के गोल से सब बदल गया. भारत ने 4-3 की बढ़त के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया.

इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मलेशिया और कोरिया के बीच खेला जाएगा. इसमें जीतने वाली टीम भारत के साथ गोल्ड मेडल मैच खेलेगी. अब देखना देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में भारत की भिड़ंत किससे होती है.

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान





Source link

Related Posts

IND vs PAK LIVE Streaming: गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होगा. भारतीय क्रिकेट टीम ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

आज कितने बजे होगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान, कहां और कैसे देखें लाइव?

चाहे क्रिकेटर हों या क्रिकेट फैंस, हर किसी के लिए वनडे वर्ल्ड कप बेहद खास होता है. इंटरनेशनल…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. दो मैच हो चुके…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड

सुनील कुमार ने बुधवार (30 सितंबर) को एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती की एक खास केटेगरी में मेडल…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top