• Home
  • खेल समाचार
  • आज कितने बजे होगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान, कहां और कैसे देखें लाइव?
Image

आज कितने बजे होगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान, कहां और कैसे देखें लाइव?


चाहे क्रिकेटर हों या क्रिकेट फैंस, हर किसी के लिए वनडे वर्ल्ड कप बेहद खास होता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल हर चार साल में इस मेगा इवेंट का आयोजन कराती है. आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 1975 में पहली बार की थी, तब से हर चार साल में इसका आयोजन होता है. अब अगले साल फिर एक बार यह शानदार टूर्नामेंट खेला जाएगा. आईसीसी आज यानी गुरुवार, 1 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान करेगी. दरअसल, आज से ठीक एक साल बाद क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत होगी. आज शेड्यूल के एलान के साथ ही टिकट की बिक्री की शुरुआत भी हो जाएगी. 

2027 वनडे वर्ल्ड कप अगले साल 2 अक्तूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच खेला जाएगा. इस बार इस मेगा इवेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. अभी तक 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 10 टीमें ने क्वालीफाई किया है. मेजबान होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में डायरेक्ट एंट्री मिली है. हालांकि, नामीबिया भी सह-मेजबान है, लेकिन आईसीसी का पूर्ण सदस्य नहीं होने की वजह से उसे सीधे एंट्री नहीं मिली है. 

वेस्टइंडीज नहीं कर सका है क्वालीफाई

आईसीसी की वनडे रैंकिंग के आधार पर भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने सीधे क्वालीफाई किया है. वहीं बाकी की चार टीमें क्वालीफायर राउंड खेलकर आएंगी. वेस्टइंडीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर सका है. उसे अब क्वालीफायर राउंड खेलना होगा. 

कितने बजे होगा 2027 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान? कहां देख सकेंगे लाइव?

भारतीय समय के अनुसार, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान रात साढ़े 8 बजे होगा. टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर आप इसे जियोहॉटस्टार भी देख सकेंगे. साथ ही abplive.com पर भी आपको शेड्यूल और बाकी जानकारी मिल जाएंगी. 

यह भी पढ़ें- 

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव



Source link

Related Posts

IND vs PAK LIVE Streaming: गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होगा. भारतीय क्रिकेट टीम ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. दो मैच हो चुके…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड

सुनील कुमार ने बुधवार (30 सितंबर) को एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती की एक खास केटेगरी में मेडल…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

कैंपबेल, आमिर और शाई होप… वेस्टइंडीज ने ‘ट्रिपल शतक’ के साथ रचा इतिहास

वेस्टइंडीज चौथी ऐसी टीम बन गई है, जिनके 3 बल्लेबाजों ने एक ही वनडे में शतक लगाया हो.…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top