• Home
  • खेल समाचार
  • WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
Image

WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर


भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. दो मैच हो चुके हैं. तीसरा वनडे 03 अक्टूबर (शनिवार) को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. मैच से पहले टीम इंडिया के बुरी खबर सामने आई है. स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं. गौर करने वाली बात यह है कि प्रसिद्ध भारत के लिए एक से ज्यादा मुकाबले मिस कर सकते हैं. गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में वह सिर्फ 5 ओवर फेंककर मैदान से बाहर चले गए थे. 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसिद्ध को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है. अभी यह साफ नहीं हो सका है कि चोट कितनी गंभीर है. लेकिन शुरुआती जांच से स्थिति बहुत अच्छी नहीं लग रही है. ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें मौजूदा सीरीज के अलावा बाकी मुकाबलों में भी बाहर बैठना पड़ सकता है. 

तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया गुवाहाटी से चंडीगढ़ रवाना होगी, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा टीम के साथ न जाकर बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जा सकते हैं, जहां उनका रिकवरी प्रोसेस शुरू होगा. गौर करने वाली बात यह है कि बीसीसीआई की तरफ से प्रसिद्ध की इंजरी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है. 

दूसरे वनडे में भारत ने किया रिकॉर्ड चेज 

गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया की तरफ से रिकॉर्ड रन चेज देखने को मिला था. मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन बनाए थे. टीम के लिए जॉन कैम्पबेल, आमिर जंगू और कप्तान शाई होप ने शकतीय पारियां खेलीं. आमिर ने 114 रन, होप ने 104 रन और कैम्पबेल ने 101 रन बनाए. पहली पारी के बाद लग रहा था कि भारत के लिए जीत असंभव होगी, लेकिन चेज में भारत ने इसको संभव कर दिया. 

शुभमन गिल की डबल सेंचुरी और रोहित शर्मा के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 43.3 ओवर में 2 विकेट पर 406 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली थी. गिल ने 133 गेंदों में 26 चौके और 8 छक्के लगाकर 223* रन बनाए. रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 रनों की साझेदारी करके भारत के लिए जीत एकतरफा कर दी थी. 

 

यह भी पढ़ें: आज कितने बजे होगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान, कहां और कैसे देखें लाइव?



Source link

Related Posts

आज कितने बजे होगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान, कहां और कैसे देखें लाइव?

चाहे क्रिकेटर हों या क्रिकेट फैंस, हर किसी के लिए वनडे वर्ल्ड कप बेहद खास होता है. इंटरनेशनल…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड

सुनील कुमार ने बुधवार (30 सितंबर) को एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती की एक खास केटेगरी में मेडल…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

कैंपबेल, आमिर और शाई होप… वेस्टइंडीज ने ‘ट्रिपल शतक’ के साथ रचा इतिहास

वेस्टइंडीज चौथी ऐसी टीम बन गई है, जिनके 3 बल्लेबाजों ने एक ही वनडे में शतक लगाया हो.…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

3 शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने दिया 406 का लक्ष्य, आज तक भारत नहीं कर पाया चेज

बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज की तरफ से छक्के और चौकों की…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top