• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • अमिताभ बच्चन को भगवान मानते थे प्रियदर्शन, सुनाया ‘कसौटी’ से जुड़ा किस्सा
Image

अमिताभ बच्चन को भगवान मानते थे प्रियदर्शन, सुनाया ‘कसौटी’ से जुड़ा किस्सा


निर्देशक प्रियदर्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ लेकर आ रहे हैं. इसके जरिए सैफ अली खान और अक्षय कुमार 18 साल के बाद स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. इसी बीच निर्देशक ने एक किस्सा शेयर किया, जो कि अमिताभ बच्चन से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि वो अमिताभ बच्चन को भगवान की तरह मानते थे. वो बताते हैं कि युवा दौर में वो फिल्मों के इतने बड़े शौकीन होते थे कि सुपरस्टार की झलक बड़े पर्दे पर देखने के लिए किसी भी हद तक चले जाते थे.

कसौटी के टिकट का किस्सा

प्रियदर्शन ने आईएएनएस के साथ बातचीत में स्टारडम के बदलते दौर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों से जुड़े समय को भी याद किया. उन्होंने फिल्म ‘कसौटी’ के पहले दिन का शो देखने के लिए टिकट पाने की अपनी कोशिश को याद किया और कहा कि वो याद आज भी उनके दिमाग में ताजा है.

उन्होंने कहा, ‘फिल्म ‘कसौटी’ के पहले दिन का टिकट लेने की कोशिश का एक बड़ा निशान अब भी मेरे पास है. अमिताभ बच्चन मेरे लिए भगवान हुआ करते थे. उनके लिए मेरे मन में इज्जत आज भी बिल्कुल वैसी ही है, लेकिन अपने सुपरस्टार को लेकर लोगों में उस तरह की दिवानगी होना बहुत मुश्किल है.’

ये भी पढ़ें:-TV Serial Spoilers:अनुपमा की प्राइज मनी पर मचा बवाल, हर्षवर्धन की डील से कंपनी पर मंडराया संकट

बदल गया स्टारडम का दौर

निर्देशक का कहना है कि आज के समय में हर स्टार कोने में हैं. आप उन्हें आज के दौर में आराम से घूमते हुए देख सकते हैं, लेकिन उन एक्टर्स का वो दौर ही अलग था, जिन्हें आप उस समय देखना चाहते थे. उन्होंने आगे कहा, उस समय जब आप कोई मूवी देखते थे, तो आप सिर्फ फिल्म नहीं देखते थे बल्कि, उस समय के एक्टर्स को देखते थे. 

क्योंकि आप उस एक्टर या एक्ट्रेस के आसपास की बातें जानकर हैरान होते थे. निर्देशक प्रियदर्शन ने बताया कि जिंदगी की बदलती रफ्तार ने ये स्टारडम भी बदलकर रख दिया है. उन्होंने कहा, जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जिंदगी की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है. इसलिए लोगों में उन दिनों जैसा सब्र नहीं है. लोगों का मानना है कि अब एक फिल्म दो घंटे की बननी चाहिए.

ये भी पढ़ें:-‘सॉलिड, कड़क और मसालेदार, करण जौहर को पसंद आई ‘मिर्जापुर द मूवी’, शेयर किया रिव्यू

‘धुरंधर’ ने बदली थ्योरी

निर्देशक प्रियदर्शन ने धुरंधर और उसके ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण इस थ्योरी को चुनौती देते हैं कि ऑडियंस ने लंबी फिल्में देखने का सब्र पूरी तरह खो दिया है. उन्होंने कहा, जब आप धुरंधर जैसी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनते देखते हैं तो ये थ्योरी काम नहीं करतीं. प्रियदर्शन की नई फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.



Source link

Related Posts

Video: सलमान खान की पैपराजी से खत्म हुई नाराजगी? डबिंग स्टूडियो के बाहर खिंचवाई तस्वीरें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में भाईजान…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

शहजाद पूनावाला का पूरा नहीं हुआ प्यार, ब्रेकअप से टूटे, बोले- अब कभी शादी नहीं करूंगा

शहजाद पूनावाला इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में दिख रहे हैं. इस शो में शहजाद…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

‘इसके पैसे कौन देगा?’, करण जौहर के पिता ने ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था ‘कॉफी विद करण’ का आइडिया

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने शो ‘कॉफी विद करण’ के 9वें और आखिरी सीजन का ऐलान कर दिया…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 2026 में 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 10 इंडियन फिल्में

2026 में ‘धुरंधर 2’ से लेकक ‘जन नायकन’ तक कई ऐसी फिल्में रहीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top