• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • शहजाद पूनावाला का पूरा नहीं हुआ प्यार, ब्रेकअप से टूटे, बोले- अब कभी शादी नहीं करूंगा
Image

शहजाद पूनावाला का पूरा नहीं हुआ प्यार, ब्रेकअप से टूटे, बोले- अब कभी शादी नहीं करूंगा


शहजाद पूनावाला इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में दिख रहे हैं. इस शो में शहजाद को काफी पसंद किया जा रहा है. शहजाद चर्चा में बने हुए हैं. शो में एंट्री करने से पहले शहजाद ने एक पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि वो जिंदगी में कभी शादी नहीं करेंगे. वो किसी महिला के प्यार में थे लेकिन वो प्यार उनका पूरा नहीं हुआ.

द अमन पॉडकास्ट में जब शहाजाद से पूछा गया कि प्यार हुआ है कभी तो इस पर उन्होंने कहा, ‘छोड़िए, छोड़ आए हम वो गलियां. हां, हुआ था. इंसान हैं तो दिल है, दिल है तो प्यार होगा ही. हमारा प्यार कभी पूरा नहीं हुआ. वो एक ऐसा प्यार था तो पूरा हो ही नहीं सकता था. कॉलेज के समय में था. अगर मैं शादी करता तो उसी से करता. लेकिन नहीं हो पाई. वो चैप्टर क्लोज हो गया है. अब शादी नहीं करनी है. मैं कभी शादी नहीं करूंगा. मैं संघ के बाहर का प्रचारक हूं. मैं विचारक हूं.’

आगे उन्होंने कहा, ‘मेरी लाइफस्टाइल वैसी ही है. हालांकि, थोड़े से मॉडर्न कपड़े पहनता हूं, लेकिन वैसी लाइफस्टाइल है. संघ में अच्छी चीज है कि सिंपल जिंदगी, उच्च विचार, राष्ट्र के प्रति समपर्ण, पहले संगठन फिर खुद. ये विचार ही जीने का तरीका है.’

शहजाद पूनावाला की घर में हुई लड़ाई

शो में शहजाद की सबसे पहले स्वरा भास्कर संग बहुस हुई थी. इसके बाद सिवेट तोमर संग उनकी भयंकर लड़ाई हुई. लड़ाई इतनी बढ़ गई कि सिवेट हाथापाई पर आ गए और इस कारण से उन्हें शो छोड़ना पड़ा. शहजाद के कपड़े तक फट गए थे. वहीं फिर उनका झगड़ा प्रियंका के साथ हुआ. प्रियंका ने शहजाद को मैनचाइल्ड कहा था. फिर शहजाद ने उन्हें गोल्ड डिगर कह दिया. ये प्रियंका को बहुत बुरा लगा और वो रोने लगी. 





Source link

Related Posts

‘इसके पैसे कौन देगा?’, करण जौहर के पिता ने ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था ‘कॉफी विद करण’ का आइडिया

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने शो ‘कॉफी विद करण’ के 9वें और आखिरी सीजन का ऐलान कर दिया…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 2026 में 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 10 इंडियन फिल्में

2026 में ‘धुरंधर 2’ से लेकक ‘जन नायकन’ तक कई ऐसी फिल्में रहीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

पूनम ढिल्लों से राजपाल यादव तक, मुशताक खान की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स, सामने आई तस्वीरें

30 सितंबर 2026 को मुंबई के अंधेरी स्थित रहेजा क्लासिक क्लब में मुश्ताक खान की प्रेयर मीट रखी…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

‘अच्छा नहीं कह सकते, तो कुछ न बोले’, गोविंदा- रानी स्वर्णकार के अफेयर क अफवाहों पर बोलीं कुब्रा सैत

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले काफी टाइम से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top