• Home
  • ताजा खबरें
  • दिल्ली में बैठक के बाद कांग्रेस ने UP पर लिया बड़ा फैसला, इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी
Image

दिल्ली में बैठक के बाद कांग्रेस ने UP पर लिया बड़ा फैसला, इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. कांग्रेस ने दिल्ली में बैठक के बाद यूपी चुनाव पर बड़ा फैसला ले लिया हैं. यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने 3 नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है.

पार्टी ने यूपी में अजय माकन, असलम शेख और बी.वी श्रीनिवास को अध्यक्ष नियुक्त किया है. इन 3 बड़े नेताओं को यूपी जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने एक बार फिर हलचल तेज कर दी है. बता दें कि कांग्रेस अब बहुत तेजी से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है.

उत्तराखंड के लिए भी किया चेयरपर्सन का ऐलान

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा उत्तराखंड के लिए नेताओं के नामों का ऐलान किया गया. उत्तराखंड में दीपा दासमुंशी को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है, जबकि अनिल चौधरी और पाल भाई अंबालिया सदस्य होंगे. मणिपुर में बी.एम. संदीप को चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि हिबी ईडन और राजेश ठाकुर कमेटी के सदस्य होंगे.

पंजाब में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

पंजाब में डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को चेयरपर्सन बनाया गया है. सचिन सावंत और निवेदित अल्वा कमेटी के सदस्य होंगे. उत्तराखंड में दीपा दासमुंशी चेयरपर्सन होंगी, जबकि अनिल चौधरी और पाल भाई अंबालिया सदस्य होंगे.

गोवा मणिपुर के लिए भी कांग्रेस ने जारी किए नाम

वहीं कांग्रेस ने गोवा और मणिपुर के लिए भी चेयरपर्सन नियुक्त किए हैं. गोवा में के.जे. जॉर्ज को चेयरपर्सन बनाया गया है. सतेज डी. पाटिल और शशि पारंबिल कमेटी के सदस्य होंगे. वहीं, मणिपुर में बी.एम. संदीप को चेयरपर्सन बनाया गया है. हिबी ईडन और राजेश ठाकुर कमेटी के सदस्य होंगे.

कांग्रेस की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि एआईसीसी महासचिव/प्रभारी, पीसीसी अध्यक्ष, सीएलपी नेता और संबंधित राज्यों के लिए महासचिव/प्रभारी से जुड़े एआईसीसी सचिव सदस्य होंगे. यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.

UP चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन मुश्किल में? इस वजह से खड़ा हो रहा बड़ा सवाल



Source link

Related Posts

CM योगी ने गोपाष्टमी पर किया गो पूजन, गायों को खिलाया गुड़-चारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर फरह ब्लॉक के परखम गांव स्थित ‘गो ग्राम’ पहुंचकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

कांग्रेस नेता कर्रा का BJP पर गंभीर आरोप, ‘पंजाब चुनाव से पहले ही JK का माहौल…’

जम्मू कश्मीर की राजनीति में पंजाब के आगामी चुनाव की एंट्री हो गई है. जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

‘राधे-राधे कमल खिला दे’, कान्हा की नगरी से BJP का शंखनाद; लापरवाह नेताओं को भी नसीहत

उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की यूपी इकाई की मथुरा में आयोजित बैठक…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

‘एक बार फिर विभाजन होना चाहिए’, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पाकिस्तान के हिंदुओं का किया जिक्र

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे और चुनाव को लेकर रामकथा कराए जाने…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top