Image

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मिले PM मोदी, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?


भारत के प्रधानमंत्री फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर पहुंच चुके हैं. जहां वे क्वाड की वार्षिक बैठक और 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे. यहां पहुँचकर उन्होंने सबसे पहले सिंगापुर के प्रधानमंत्री श्री लॉरेंस वोंग के साथ बैठक की है. 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘X’ अकाउंट से इस मीटिंग की जानकारी देते हुए लिखा कि “सिंगापुर के प्रधानमंत्री, लॉरेंस वोंग के साथ एक सार्थक बैठक हुई. हमने अपनी ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ (Comprehensive Strategic Partnership) को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.”

सिंगापुर भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार

उन्होंने लिखा कि “विशेष रूप से निवेश, बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर), नवाचार (इनोवेशन), सेमीकंडक्टर और उन्नत विनिर्माण (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग) आदि क्षेत्रों पर विशेष चर्चा हुई है. उन्होंने लिखा कि “सिंगापुर भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और हम आने वाले समय में अपने सहयोग को और गहरा करने की उम्मीद करते हैं.

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

इसके बाद, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी दोनों नेताओं के बीच हुई “सौहार्दपूर्ण मुलाकात” का जिक्र किया और आसियान (ASEAN) की आगामी अध्यक्षता के लिए सिंगापुर को भारत की ओर से शुभकामनाएं दीं.

इसी के साथ रणधीर जायसवाल ने ‘X’ पर लिखा, “मनीला में एक सौहार्दपूर्ण और सार्थक मुलाकात! प्रधानमंत्री @narendramodi ने आज आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से इतर सिंगापुर के प्रधानमंत्री @LawrenceWongST से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ (Comprehensive Strategic Partnership) के क्रियान्वयन की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर को आसियान की आगामी अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं दीं और भारत की ओर से पूरे समर्थन का आश्वासन दिया.”

यह भी पढ़ें:- होर्मुज में ओमान के पास LPG टैंकर पर मिसाइल से हमला, 24 भारतीय थे सवार



Source link

Related Posts

सर्बिया में एयरफोर्स का मिग-29 फाइटर जेट क्रैश, पायलट की मौत

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के उत्तर-पश्चिम में मंगलवार को सर्बियाई वायुसेना का एक मिग-29 (MiG-29) फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

QUAD समिट में PM मोदी-ट्रंप की मुलाकात, US प्रेसिडेंट बोले- ‘प्रधानमंत्री बहुत मजबूत इंसान’

फिलीपींस की राजधानी मनीला में 17 नवंबर को क्वाड (Quad) नेताओं के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

होर्मुज में ओमान के पास LPG टैंकर पर मिसाइल से हमला, 24 भारतीय थे सवार

स्ट्रैट ऑफ होर्मुज के पास एक और भारतीय नाविक सवार जहाज पर हमला हुआ है. भारतीय अधिकारियों और…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

‘क्वाड देशों की साझेदारी बहुत जरूरी’, मनीला में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला में हुई क्वाड (Quad) नेताओं की बैठक में इस ग्रुप को…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top