• Home
  • ताजा खबरें
  • कांग्रेस नेता कर्रा का BJP पर गंभीर आरोप, ‘पंजाब चुनाव से पहले ही JK का माहौल…’
Image

कांग्रेस नेता कर्रा का BJP पर गंभीर आरोप, ‘पंजाब चुनाव से पहले ही JK का माहौल…’


जम्मू कश्मीर की राजनीति में पंजाब के आगामी चुनाव की एंट्री हो गई है. जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने बीजेपी पर पंजाब चुनाव से पहले ही जम्मू कश्मीर का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है. 12 नवंबर को किश्तवाड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स की मौत पर सुर्खियों में आए कर्रा ने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने पुलिस की अखंडता पर सवाल किया और उन्हें नालायक कहा है. यह बर्दाश्त के काबिल नहीं है. 

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा, ”किश्तवाड़ में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPOs) के मारे जाने के बाद बीजेपी के नेताओं ने जिस तरह से मस्जिद के बारे में बात कही, उन्होंने कोशिश की है कि प्रदेश के माहौल को पंजाब चुनाव से पहले खराब किया जाए.”

पुलिस का मनोबल तो बीजेपी गिरा रही है- तारिक हमीद कर्रा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा कि क्या मीडिया के लोग बीजेपी से बात पूछ रहे हैं कि उन्होंने किन हालात में ऐसी बात कही कि वहां का माहौल खराब हुआ है. उन्होंने कहा, ”हमने कहा था कि यह जांच का विषय है और इसमें सभी एंगल की जांच होनी चाहिए. लेकिन पुलिस का मनोबल तो बीजेपी गिरा रही है, जब वह पुलिस अफसर को नालायक कह रही है. 

‘माहौल बिगड़ने की कोशिश के लिए BJP को माफी मांगनी चाहिए’

कर्रा ने आगे कहा कि अगर बीजेपी हमसे माफी मांगते की बात कहती है, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने माहौल को बिगड़ने की कोशिश की. बीजेपी के विधायक ने पुलिस के बारे में बात की और फिर मस्जिदों के बारे में बात की, उस पर क्या रिएक्शन होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ”प्रदेश की राजनीति में वह नारात्मक रोल अदा करते रहे हैं और पंजाब इलेक्शन से पहले ही वह यहां के माहौल को खराब करना चाहते हैं.” 

गृहमंत्री और प्रधानमंत्री पर सवाल

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने ये भी कहा कि गृहमंत्री और प्रधानमंत्री पर सवाल उठता है, जो यह कहते हैं कि जम्मू कश्मीर में सब ठीक है और किश्तवाड़ के हवाले से कुछ दिन पहले ही उन्होंने रिपोर्ट दी थी कि किश्तवाड़ आतंक फ्री है. तो यहां कैसे हमले हो रहे हैं?

किश्तवाड़ में पुलिस ऑफिसर्स की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, गृहमंत्री अमित शाह से मांगा जवाब



Source link

Related Posts

CM योगी ने गोपाष्टमी पर किया गो पूजन, गायों को खिलाया गुड़-चारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर फरह ब्लॉक के परखम गांव स्थित ‘गो ग्राम’ पहुंचकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

‘राधे-राधे कमल खिला दे’, कान्हा की नगरी से BJP का शंखनाद; लापरवाह नेताओं को भी नसीहत

उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की यूपी इकाई की मथुरा में आयोजित बैठक…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

‘एक बार फिर विभाजन होना चाहिए’, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पाकिस्तान के हिंदुओं का किया जिक्र

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे और चुनाव को लेकर रामकथा कराए जाने…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 23 दिसंबर तक चलेगा

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा. यह निर्णय दिल्ली सचिवालय…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top