• Home
  • ताजा खबरें
  • CM योगी ने गोपाष्टमी पर किया गो पूजन, गायों को खिलाया गुड़-चारा
Image

CM योगी ने गोपाष्टमी पर किया गो पूजन, गायों को खिलाया गुड़-चारा


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर फरह ब्लॉक के परखम गांव स्थित ‘गो ग्राम’ पहुंचकर गायों की विशेष पूजा-अर्चना की. अपनी निर्धारित बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने यहां गायों का पूरे विधि-विधान से पूजन किया. उन्होंने गायों को तिलक लगाया, माला पहनाई और अपने हाथों से गुड़ तथा हरा चारा खिलाया. इस दौरान उन्होंने सींगों पर मोरपंख बांधकर सजाई गई एक सुंदर देसी गाय की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया. मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराना शुरू किया था, इसलिए ब्रज में इस पर्व का विशेष महत्व है.

गो पूजन से पहले मुख्यमंत्री योगी ने दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण भी किया. वहां उन्होंने गाय के गोबर और गोमूत्र से तैयार किए जा रहे विभिन्न गोमय (जैविक) उत्पादों का अवलोकन किया. मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया. योगी सरकार लगातार गो संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम कर रही है, जिसकी स्पष्ट झलक इस गोपाष्टमी महोत्सव में भी देखने को मिली.



Source link

Related Posts

कांग्रेस नेता कर्रा का BJP पर गंभीर आरोप, ‘पंजाब चुनाव से पहले ही JK का माहौल…’

जम्मू कश्मीर की राजनीति में पंजाब के आगामी चुनाव की एंट्री हो गई है. जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

‘राधे-राधे कमल खिला दे’, कान्हा की नगरी से BJP का शंखनाद; लापरवाह नेताओं को भी नसीहत

उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की यूपी इकाई की मथुरा में आयोजित बैठक…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

‘एक बार फिर विभाजन होना चाहिए’, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पाकिस्तान के हिंदुओं का किया जिक्र

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे और चुनाव को लेकर रामकथा कराए जाने…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 23 दिसंबर तक चलेगा

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा. यह निर्णय दिल्ली सचिवालय…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top