• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘एक बार फिर विभाजन होना चाहिए’, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पाकिस्तान के हिंदुओं का किया जिक्र
Image

‘एक बार फिर विभाजन होना चाहिए’, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पाकिस्तान के हिंदुओं का किया जिक्र


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे और चुनाव को लेकर रामकथा कराए जाने के बयान पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है. प्रतापगढ़ के कुंडा में रामकथा के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी कथा चुनाव के लिए नहीं, बल्कि सनातन धर्म के लिए हो रही है. 

इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं की एकता, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को भारत की नागरिकता देने की मांग भी उठाई.

पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को नागरिकता देने की मांग

कथा के मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को भारत की नागरिकता देने की मांग की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को भारत की नागरिकता दी जानी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी मांग है एक बार और विभाजन हो जाए ताकि वहां के हिंदुओं को यहां भेजा जाए.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में सनातन धर्म को मुसलमानों से जितना खतरा नहीं है, उससे ज्यादा खतरा उन हिंदुओं से है जो हिंदुओं के नाम पर कलंक हैं. उन्होंने कहा, “हमारी नजर में राघव और माधव में कोई अंतर नहीं है. श्याम और राम में कोई अंतर नहीं है. यादव और माधव दो नहीं, एक हैं. हम सब हिंदू एक हैं.”

हिंदुओं के लिए 100 बार माफी मांगने को तैयार

धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि उन्होंने माफी इसलिए मांगी थी, ताकि हिंदू आपस में न लड़ें. उन्होंने कहा, “हमने माफी इसलिए मांगी कि हिंदू एक रहें. अगर हिंदुओं के लिए मुझे माफी मांगनी पड़े तो 100 बार माफी मांगूंगा. बस हमारा हिंदू एक हो जाए. हमें गोली खानी पड़ेगी तो गोली भी खाएंगे, लेकिन हमारा हिंदू न टूटे. हम मर जाएंगे, लेकिन हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे.” उन्होंने आगे कहा कि वह बहुत जल्द वृंदावन के ठाकुर धाम जाने वाले हैं.

अखिलेश के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री बोले- चुनाव के लिए नहीं कर रहे कथा

दरअसल अखिलेश यादव ने चुनाव को लेकर हो रही कथाओं पर टिप्पणी की थी. इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनकी कथा का उद्देश्य चुनाव नहीं, बल्कि सनातन धर्म है. उन्होंने कहा कि इस बार रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो आगे कृष्णलला के दर्शन के लिए भी जरूर जाएंगे.

मथुरा में श्यामलला के भव्य मंदिर की अपील

धीरेंद्र शास्त्री ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मथुरा में औरंगजेब का जो कलंक लगा हुआ है, उसे दूर करने के लिए हिंदुओं को आगे आना चाहिए. उन्होंने कथा सुन रहे लोगों से मथुरा चलने की अपील करते हुए कहा, “रामलला तो बैठ गए, अब श्यामलला भी बैठ जाएं. आप हमें खूब गालियां दे दो, हमारे और भी पुतले जला दो, लेकिन हमारे साथ मथुरा चलो.”

उन्होंने कहा कि वह खुद वृंदावन की पैदल यात्रा कर चुके हैं और चाहते हैं कि जैसे रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए, वैसे ही श्यामलला भी भव्य मंदिर में विराजमान हों. जिस दिन ऐसा होगा, उस दिन उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी.

राजा भैया की तारीफ में बोले- हर जिले में एक राजा भैया होना चाहिए

इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कुंडा विधायक राजा भैया की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “प्रतापगढ़ वालों, मैं कोई बढ़ाई नहीं कर रहा, लेकिन हर जिले में एक राजा भैया होना चाहिए. हम इसलिए नहीं कह रहे हैं कि वह हमारी कथा करवा रहे हैं, बल्कि इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सनातन के लिए कहने वाले कई हैं, लेकिन लड़ने वाले एकाध ही होते हैं.”



Source link

Related Posts

CM योगी ने गोपाष्टमी पर किया गो पूजन, गायों को खिलाया गुड़-चारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर फरह ब्लॉक के परखम गांव स्थित ‘गो ग्राम’ पहुंचकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

कांग्रेस नेता कर्रा का BJP पर गंभीर आरोप, ‘पंजाब चुनाव से पहले ही JK का माहौल…’

जम्मू कश्मीर की राजनीति में पंजाब के आगामी चुनाव की एंट्री हो गई है. जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

‘राधे-राधे कमल खिला दे’, कान्हा की नगरी से BJP का शंखनाद; लापरवाह नेताओं को भी नसीहत

उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की यूपी इकाई की मथुरा में आयोजित बैठक…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 23 दिसंबर तक चलेगा

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा. यह निर्णय दिल्ली सचिवालय…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top