• Home
  • खेल समाचार
  • चैंपियन RCB ने 5 खिलाड़ियों को किया रिलीज, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल भी बाहर
Image

चैंपियन RCB ने 5 खिलाड़ियों को किया रिलीज, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल भी बाहर


डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल समेत 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. आरसीबी ने आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल और विहान मल्होत्रा को रिलीज कर दिया है. हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा रिटेन किए गए हैं. उन्हें रिलीज करने की खबरें थीं.

लगातार दो बार की चैंपियन आरसीबी ने अपने सभी कोर खिलाड़ियों को रिटेन किया है. फ्रेंचाइजी ने कुल 19 प्लेयर्स को टीम में बनाए रखा है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि जितेश शर्मा और वेंकटेश अय्यर को आरसीबी रिलीज कर देगी, लेकिन ये रिपोर्ट्स महज अफवाह निकलीं. आरसीबी ने इन दोनों खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है. 

आरसीबी के रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट- जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल और विहान मल्होत्रा

आरसीबी के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, देवदत्त पडिक्कल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, रसिख सलाम डार, सुयष शर्मा, विकी ओस्तवाल, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान और यश दयाल.

यह भी पढ़ें- 

CSK ने 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज, 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर बाहर; कार्तिक शर्मा रिटेन



Source link

Related Posts

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 खिलाड़ियों को किया रिलीज, नॉर्ट्जे-हसरंगा के साथ आवेश खान को भी किया बाहर

आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है. फ्रेंचाइजी ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

RCB-MI से CSK-KKR तक, एक क्लिक में देखें सभी 10 टीमों ने किसे किया रिलीज और रिटेन

IPL 2027 Released and Retained Players List: आईपीएल 2027 के लिए सभी 10 टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

CSK पर बोझ नहीं बनना चाहते थे धोनी, मजबूरी में लिया संन्यास! रैना का बड़ा खुलासा

एमएस धोनी के आईपीएल संन्यास के बाद सुरेश रैना का बड़ा खुलासा सामने आया है. रैना ने बताया…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

असहनीय दर्द और ‘सीताराम’ का जाप, PAK पर जीत के बाद आर्यवीर का बड़ा खुलासा; VIDEO 

आर्यवीर सहवाग हाल ही में समाप्त हुए 2026 अंडर-19 एशिया कप में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने थे.…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top