• Home
  • खेल समाचार
  • असहनीय दर्द और ‘सीताराम’ का जाप, PAK पर जीत के बाद आर्यवीर का बड़ा खुलासा; VIDEO 
Image

असहनीय दर्द और ‘सीताराम’ का जाप, PAK पर जीत के बाद आर्यवीर का बड़ा खुलासा; VIDEO 


आर्यवीर सहवाग हाल ही में समाप्त हुए 2026 अंडर-19 एशिया कप में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने थे. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी 58 रनों की अहम पारी खेली थी. खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का सेलिब्रेशन काफी वायरल हुआ था. अब बीसीसीआई ने आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में आर्यवीर ने कई बड़े खुलासे किए. 

आर्यवीर ने बताया कि वह फाइनल में ‘सीताराम’ का जाप कर रहे थे. इसके अलावा उन्होंने अपने दर्द पर भी चुप्पी तोड़ी. सहवाग के बेटे ने बताया कि मैच के कद को देखते हुए उन्होंने मैदान से बाहर नहीं जाने का फैसला किया. 

‘सीताराम’ का जाप

बीसीसीआई के वीडियो में आर्यवीर ने कहा, “मैंने लक्ष्य को नोटिस किया था, वो पता नहीं कौन से नाम का जाप कर रहा था, लेकिन मैं 32वें ओवर से ‘सीताराम-सीताराम’ का जाप कर रहा था. मैं जाप किए जा रहा था, और जाहिर तौर पर टीम में भरोसा था. सब एक ही जगह बैठे थे, कोई हिल नहीं रहा था. सबको यकीन था कि लड़के कर देंगे. अंततः भगवान की कृपा हुई और उल्वा ने वो फाइनल शॉट खेला और हर चीज भारत के हक में गई.”

असहनीय दर्द में भी नहीं छोड़ा मैदान 

आर्यवीर ने कहा, “जब मेरे बांह पर लगी, तो बहुत दर्द हो रहा था. और जब सुरेश सर ने सूजन देखी, तो उन्होंने कहा कि सूजन बहुत है. फिर मैं सोच रहा था कि इंडिया-पाकिस्तान का मौका शायद दोबारा न मिले, और फाइनल में तो बिल्कुल भी नहीं. इंडिया अंडर-19 का आखिरी इवेंट था और मैं ऐसे इंडिया को और अपनी टीम को ऐसे छोड़कर नहीं जा सकता था. मुझे लड़ाई लड़नी थी. मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे वो ताकत और हिम्मत मिली कि मैं वहां पर उस दर्द से लड़ पाया, टीम में योगदान दे सका और यह शानदार था.”

आर्यवीर सहवाग के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन 

आर्यवीर ने अंडर-19 एशिया कप के 5 मैचों की 5 पारियों में 90.25 के औसत से 361 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे. उनका हाई स्कोर 160 रनों का रहा था. 

 

यह भी पढ़ें: PAK से फाइनल जीतकर बागेश्वर धाम पहुंचे आर्यवीर, पिता सहवाग और भाई भी साथ



Source link

Related Posts

न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका, मिचेल सैंटनर टेस्ट सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

इन बड़े-बड़े धुरंधरों को रिलीज करेगी CSK! देखें संभावित रिटेंशन लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 बहुत अच्छा नहीं रहा था. CSK की टीम पॉइंट्स टेबल में…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

’10 साल बाद विराट कोहली पछताएगा…’, कपिल देव के बयान से दुनिया हैरान; जानें क्या कहा

12 मई 2025 की तारीख, विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का अंत कर दिया था. इंग्लैंड के…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन हुई पक्की! कप्तान शुभमन गिल ने दिया अपडेट

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन पर अपडेट दिया है. मंगलवार को कप्तान…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top