• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
Image

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस


बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें एक्टर बाल-बाल बच गए लेकिन वो चोटिल हो गए. उनके शरीर पर गोलियों के छर्रे के निशान देखने के लिए मिले. क्राइम ब्रांच ने 20 स्पेशल टीमें बनाई और मामले की तह तक छानबीन की. ऐसे में अब चरवाहे ने नया मोड़ ला दिया और दावा किया है कि जंगल में उसने गोलियों की आवाज सुनी थी और शूटर्स की फायरिंग की प्रैक्टिस की बात कही.

दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. टाइगर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने हथियार चलाने की प्रैक्टिस की थी. मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि दो आरोपियों ने मुंबई की आरे कॉलोनी के घने जंगल में जाकर पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की थी. इस दौरान गोलियों की आवाज जंगल में घास काट रहे एक चरवाहे ने सुनी थी. अब इस चरवाहे की गवाही जांच में अहम कड़ी मानी जा रही है.

आरे के जंगल में दो शूटरों ने चलाई थी 3 गोलियां

क्राइम ब्रांच की जांच से जुड़े इनपुट के मुताबिक, दोनों आरोपी आरे कॉलोनी से करीब तीन किलोमीटर अंदर जंगल में गए थे. वहां उन्होंने पिस्टल चलाने की प्रैक्टिस की. इस दौरान एक आरोपी ने दो राउंड, जबकि दूसरे आरोपी ने एक राउंड गोली चलाई थी. इस तरह कुल तीन राउंड फायरिंग की गई थी. जांच एजेंसी हथियार की बरामदगी से मिले इनपुट के आधार पर इस फायरिंग की कड़ियों को जोड़ रही है.

यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को होगा शो

शाम के समय गोलियों की आवाज सुनकर डर गया था चरवाहा

जिस समय जंगल में फायरिंग की गई, उस वक्त वहां एक चरवाहा घास काट रहा था. चरवाहे के मुताबिक, शाम के समय अचानक उसे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. लगातार तीन राउंड फायरिंग की आवाज सुनकर वह डर गया और जंगल से बाहर निकल आया. हालांकि, डर के कारण उसने उस समय इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी.

चरवाहे की गवाही से जांच को मिल सकती है अहम दिशा

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में जंगल में हुई इस कथित फायरिंग प्रैक्टिस की जानकारी सामने आने के बाद चरवाहे की गवाही महत्वपूर्ण हो गई है. क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने वारदात से पहले हथियार चलाने की प्रैक्टिस क्यों की थी और इसका टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग से क्या संबंध है.

मामले में करीब 10 गिरफ्तारियां, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अब तक करीब 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है. इनमें तीन शूटर भी शामिल हैं. सभी आरोपियों से पूछताछ कर क्राइम ब्रांच फायरिंग की साजिश, हथियार की व्यवस्था और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही है. जांच एजेंसी आरे के जंगल में हुई फायरिंग और टाइगर श्रॉफ पर हमले के बीच संबंध की भी पड़ताल कर रही है.



Source link

Related Posts

दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- ‘आप गुंडे नहीं हो…’

दलेर मेहंदी इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वो हाल ही में उत्तराखंड के टिहरी में लाइव परफॉर्मेंस…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की ‘सूर्या’, IMA ने जताई आपत्ति, सेंसर बोर्ड ने दिया अपडेट

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ को लेकर चर्चा में…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’, लोग बोले- ‘कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर’

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’, 23 अक्टूबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

‘आप जैसी कोई और नहीं…’, मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन 73 साल की हो गई हैं. उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top