• Home
  • ताजा खबरें
  • केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
Image

केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को सभी क्षेत्रों में विकास की दृष्टि से आगे बढ़ने के अवसर लगातार मिल रहे हैं. मुम्बई में आयोजित केम इंडिया-2026 में भारत को भविष्य के दृष्टि से आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है. वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में निश्चित रूप से यह आपदा में अवसर तलाशने की तरह है.

मध्यप्रदेश के लिए खासकर रसायन और पेट्रोकेमिकल्स, कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य समेत विनिर्माण क्षेत्र में अपना विशेष महत्व है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृ्त्व में मध्यप्रदेश सरकार पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तत्पर है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीन दिनों तक चलने वाले केम इंडिया-2026 में मध्यप्रदेश सरकार को साझेदार बनाने के लिए केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा का आभार व्यक्त किया.

सागर का बीना नगर पेट्रोकेमिकल सेक्टर का नया केंद्र बनकर उभरा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में स्थित बीना शहर पेट्रोकेमिकल का नया केन्द्र बनकर उभरा है. प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बीना रिफाइनरी में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल यूनिट का भूमि-पूजन किया था.

अब यहां हर साल 22 लाख टन से अधिक पेट्रोकेमिकल उत्पाद तैयार होंगे. यह बुंदेलखंड के साथ-साथ राज्य और देश की समृद्धि के लिए भी बड़ा केंद्र बनेगा. मध्यप्रदेश ने ऑटोमोबाइल सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का संकल्प लिया है. इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केम इंडिया-2026 के शुभारंभ सत्र में पेट्रोकेमिकल एवं रसायन क्षेत्र के उद्योगपतियों और विदेशी प्रतिनिधियों को संबोधित किया.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को जीआईएस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पेट्रोकेमिकल्स का क्षेत्र प्रदेश में व्यापार और व्यवसाय के विस्तार का बड़ा केन्द्र बन रहा है. राज्य सरकार ने निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश करने के साथ ही भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2027 के लिए भी आमंत्रित किया है. उन्होंने बताया कि गेल इंडिया की बड़ी पाइपलाइन मध्यप्रदेश से होकर गुजर रही है और बीना रिफाइनरी में भी बड़े स्तर पर काम हो रहा है. आजादी के बाद पहली बार हम अपने राज्यों की क्षमताओं के अनुसार विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रोडमैप तैयार कर आगे बढ़ रहे हैं. इसी दिशा में मध्यप्रदेश सरकार ने ठोस रणनीति बनाई है. पेट्रोकेमिकल्स सेक्टर को प्राथमिकता दी जा रही है. पेट्रोकेमिकल्स सेक्टर में निवेश से उद्योगों का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. बीना रिफाइनरी से भी हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

प्रदेश में पेट्रोकेमिकल्स और रसायन सेक्टर में विकास की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो रही है और सबको हर क्षेत्र में व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने के लिए समान रूप से अवसर मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि रायसेन के तामोट में 121 एकड़ और ग्वालियर के बिलौआ में 93 एकड़ में अत्याधुनिक प्लास्टिक पार्क तैयार किए गए हैं. राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है. मध्यप्रदेश में पेट्रोकेमिकल्स और रसायन की दृष्टि से पर्याप्त लैंड बैंक, पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता है. राज्य सरकार ने सभी संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पेट्रोकेमिकल्स और रसायन के क्षेत्र में निवेशकों को अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है.



Source link

Related Posts

गंगा के ऊपर आज फिर गूंजेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई से रोमांचित होगी काशी

धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में आज एक बार फिर गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के शौर्य…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, मिला 1.71 लाख का आवेदन

योगी सरकार द्वारा नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और करदाताओं को पुराने बकायों के निस्तारण…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

वेब सीरीज देखकर नकली नोट छापने का प्लान! मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार

राजस्थान के डूंगरपुर में नकली नोटों से जुड़े कथित इंटर स्टेट नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फॉरेंसिक विज्ञान और आपराधिक जांच में साक्ष्यों के विश्लेषण की गति और क्षमता बढ़ा सकता…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top