• Home
  • ताजा खबरें
  • PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
Image

PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा


यूपी के जनपद हापुड़ में पीईटी परीक्षा ( प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) को पारदर्शिता और कड़े सुरक्षा घेरे में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है. आगामी 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ ग्राउंड पर उतरकर परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

हापुड़ में पीईटी परीक्षा के लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी और मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. शुक्रवार को अधिकारियों ने केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों को बारीकी से परखा.

हापुड़ में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्र

डीएम कविता मीना ने बताया कि हापुड़ में 13 केंद्र बनाए गए हैं. उनके द्वारा और कप्तान के साथ आज 13 केंद्रों पर विजिट की जा रही है. सीसीटीवी कैमरों का इंस्टॉलेशन प्रगति पर है. यहां पहले भी सेंटर्स रहे हैं, लेकिन फिर भी पुनः चेक कर ले रहे हैं. प्रशासन और पुलिस दोनों पूरी तरह अलर्ट हैं और सही तरीके से परीक्षा संपन्न कराई जाएगी. 

दो शिफ्ट में आयोजित होंगी परीक्षाएं

यह परीक्षा तीन दिन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित होगी, जिसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं. 13 परीक्षा केंद्रों, सीसीटीवी कैमरों की चौबीसों घंटे निगरानी और दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. डीएम और एसपी के निरीक्षण ने साफ संदेश दे दिया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही या अव्यवस्था बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इलाहाबाद-झांसी शिक्षक MLC चुनाव संपन्न, महोबा के 9 बूथों पर 55.77 फीसदी वोटिंग



Source link

Related Posts

गंगा के ऊपर आज फिर गूंजेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई से रोमांचित होगी काशी

धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में आज एक बार फिर गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के शौर्य…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, मिला 1.71 लाख का आवेदन

योगी सरकार द्वारा नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और करदाताओं को पुराने बकायों के निस्तारण…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

वेब सीरीज देखकर नकली नोट छापने का प्लान! मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार

राजस्थान के डूंगरपुर में नकली नोटों से जुड़े कथित इंटर स्टेट नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फॉरेंसिक विज्ञान और आपराधिक जांच में साक्ष्यों के विश्लेषण की गति और क्षमता बढ़ा सकता…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top