• Home
  • शिक्षा समाचार
  • NTA ने जारी किया 14 परीक्षाओं का कैलेंडर, दिसंबर से मार्च तक एग्जाम
Image

NTA ने जारी किया 14 परीक्षाओं का कैलेंडर, दिसंबर से मार्च तक एग्जाम


एनटीए ने आगामी सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय स्तर की 14 प्रमुख प्रवेश एलिजिबिलिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं का आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. देश भर के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए यह बहुत जरूरी अपडेट है, क्योंकि इस कैलेंडर के माध्यम से उम्मीदवार  आने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. परीक्षा कैलेंडर इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट,  सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और रिसर्च-टीचिंग से जुड़ी जेईई मेंस, सीयूईटी यूजी, यूजीसी नेट और सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम जैसी बड़ी परीक्षाओं की संभावित तारीखें शामिल है.

एनटीए की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, यह सभी परीक्षाएं दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच आयोजित कराई जाएगी. वहीं उम्मीदवार इन परीक्षाओं से जुड़ा पूरा कैलेंडर एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. 

दिसंबर में होने वाली पांच बड़ी परीक्षाएं 

  • राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC)- 6 दिसंबर 2026
  • स्वयं (SWAYAM) परीक्षा- 8 से 12 दिसंबर 2026  (5 दिन) 
  • राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) की प्रवेश परीक्षा- 13 दिसंबर 2026 (1 दिन) 
  • यूजीसी नेट दिसंबर की परीक्षाएं- 14 से 19 दिसंबर 2026 (बफर दिन 20 और 21 दिसंबर 2026) 
  • जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर साइकिल की परीक्षाएं- 20 और 21 दिसंबर 2026 (2 दिन)  

जनवरी 2027 में होने वाली परीक्षाएं 

  • आर्मी कैडेट्स कॉलेज की परीक्षाएं-4 जनवरी को आयोजित करी जाएगी. परीक्षा 1 ही दिन आयोजित होगी.
  • श्रेष्ठा नेट्स की परीक्षा-10 दिसंबर को 1 ही दिन आयोजित की जाएगी. 
  • NIFT की एंट्रेंस परीक्षा- 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी. 
  • जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षाएं-  22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी. इसके लिए 31 जनवरी को बफर दिन रखा गया है. 
  • अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा- (AISSEE) 31 जनवरी को आयोजित की जाएगी. 

फरवरी 2027 की परीक्षाएं 

  • कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) परीक्षा- 7 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी.
  • NITTT पार्ट 1 की परीक्षा- 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें-कितने पढ़े-लिखे हैं रेहान वाड्रा, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?

मार्च 2027 की परीक्षाएं 

  • सीयूईटी यूजी  2027 की परीक्षा- 1 से 5, 8 मार्च, 12 से 20 मार्च, और  24 और 25 मार्च को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा कल 17 दिन तक चलेगी और इस परीक्षा के लिए 30 और 31 मार्च को बफर दिन रखा गया है. 
  • NITTT पार्ट 2 की परीक्षा- 5 और 7 मार्च को आयोजित की जाएगी. 

एनटीए ने दी उम्मीदवारों को सलाह 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया और अधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के जरिए स्पष्ट किया है कि यह सभी घोषित तारीखें पूरी तरह से संभावित है. किसी भी प्रशासनिक और शैक्षणिक लॉजिस्टिक या अपरिहार्य कारणों के चलते भविष्य में परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-गुजरात के स्कूलों में बाहरियों की एंट्री बैन, लेनी होगी लिखित परमिशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

IGNOU में इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानें किन लोगों को मिलेगी नौकरी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों और पूर्व विद्यार्थियों के लिए करियर बनाने का एक शानदार मौका…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

नीट यूजी के बाद भी MBBS में 800 से ज्यादा सीटें खाली, छात्र क्यों नहीं ले रहे एडमिशन?

देशभर के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया का अंतिम…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

सरकारी नौकरियों पर टिका रोजगार का बड़ा हिस्सा, नॉर्थ-ईस्ट और J&K सबसे आगे 

भारत में सरकारी नौकरी हमेशा से ही युवाओं की पहली पसंद और सबसे अट्रैक्टिव ऑप्शन में रही है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन

राजस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी आगे की स्कूली शिक्षा बिना किसी…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top