• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘हनुमान अंश’ ने 78वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘धुरंधर 2’ और ‘संजू’ को छोड़ा पीछे
Image

‘हनुमान अंश’ ने 78वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘धुरंधर 2’ और ‘संजू’ को छोड़ा पीछे


महान संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा अब भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. रिलीज के 78 दिन बाद भी फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने अपने 11वें हफ्ते में शानदार कमाई कर सबको हैरान कर दिया है. इसने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

इतना ही नहीं, फिल्म की कुल कमाई अब रणबीर कपूर की ‘संजू’ से भी आगे निकल गई है. आइए जानते हैं कि ‘हनुमान अंश’ ने 78वें दिन कितनी कमाई की और इसका कुल कलेक्शन कितना पहुंच गया है.

78वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने कितनी कमाई की?

‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 78 दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 78वें दिन यानी 12वें शुक्रवार को भारत में 9 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 341.07 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 451.31 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसमें भारत से 402.51 करोड़ रुपये और विदेशों से 48.80 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है. 

11वें हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

‘हनुमान अंश’ ने अपने 11वें हफ्ते में भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. फिल्म ने इस दौरान 2.26 करोड़ रुपये कमाए, जो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म की 11वें हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई बताई जा रही है. इस मामले में फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने 11वें हफ्ते में 82 लाख रुपये का कलेक्शन किया था.

वहीं, ‘द ओडिसी’ इस लिस्ट में 28 लाख रुपये की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर है. इस तरह ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में लंबे समय तक टिके रहकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

रणबीर कपूर की ‘संजू’ को भी छोड़ा पीछे

‘हनुमान अंश’ ने कुल कमाई के मामले में भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 341.24 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस आंकड़े के साथ फिल्म ने रणबीर कपूर की ‘संजू’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने पूरे सिनेमाघर प्रदर्शन के दौरान 341.22 करोड़ रुपये कमाए थे.

फिल्म में कौन-कौन आया नजर?

‘हनुमान अंश’ का निर्देशन डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने किया है. ये फिल्म 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का बजट महज 2 करोड़ रुपये था. इसमें शोभिनव सत्य और चंदन आनंद लीड रोल में नजर आए हैं.



Source link

Related Posts

2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट 30 अक्तूबर को होने वाला है. इसके लिए दिल्ली…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

‘मैं आलिया-दीपिका नहीं हूं’, राधिका आप्टे ने बताया क्यों करना पड़ता मेल लीड फिल्मों में काम

एक्ट्रेस राधिका आप्टे इन दिनों अपनी वेब सीरीजी अक्का के प्रमोशन में बिजी हैं और वो कई इंटरव्यूज…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

‘लाइफ को खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया’ वेडिंग एनिवर्सरी पर नेहा कक्कड़ के लिए रोहनप्रीत का रोमांटिक पोस्ट

छठी वेडिंग एनिवर्सरी पर सिंगर रोहनप्रीत सिंह ने नेहा कक्कड़ संग कई रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)

ओटीटी की दुनिया में पहली बार अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की एक बेहद अनोखी और फ्रेश…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top