• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘आप जैसी कोई और नहीं…’, मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
Image

‘आप जैसी कोई और नहीं…’, मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज


बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन 73 साल की हो गई हैं. उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर ऋतिक ने अपनी मां को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर मां के लिए अपना प्यार जाहिर किया.

ऋतिक रोशन ने शेयर की मां पिंकी रोशन की तस्वीरें

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां पिंकी रोशन की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां पर खूब प्यार लुटाया. पोस्ट के कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मम्मा. 73वां जन्मदिन मुबारक हो. किसी ने मुझसे पूछा कि पार्टी कहां है? तो मैंने कहा, वो खुद ही पार्टी हैं! मम्मा, आप जिस भी कमरे में जाती हैं, वहां रौनक आ जाती है. आप जैसी कोई और नहीं है. मैं आपसे बहुत-बहुत प्यार करता हूं. जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.’

73 साल की उम्र में फिट हैं पिंकी रोशन

तस्वीरों में पिंकी रोशन का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. 73 साल की उम्र में भी वो काफी फिट और स्मार्ट लग रही हैं. तस्वीरों में वो मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देखकर पोज देती नजर आ रही हैं. ऋतिक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस भी कमेंट बॉक्स में पिंकी रोशन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनके लिए प्यार जाहिर कर रहे हैं.

राकेश रोशन की पत्नी हैं पिंकी रोशन

बता दें कि फिल्ममेकर राकेश रोशन ने 22 अप्रैल, 1971 को पिंकी रोशन से शादी की थी. पिंकी रोशन जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर जे. ओम प्रकाश की बेटी हैं. राकेश और पिंकी के दो बच्चे हैं- ऋतिक रोशन और सुनैना रोशन.

पिंकी अपनी फिटनेस और जिम वर्कआउट के लिए भी जानी जाती हैं. 73 साल की उम्र में भी वो नियमित रूप से वेटलिफ्टिंग, डेडलिफ्ट और दूसरी एक्सरसाइज करती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस और वर्कआउट के वीडियो शेयर करती रहती हैं.





Source link

Related Posts

Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’, लोग बोले- ‘कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर’

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’, 23 अक्टूबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

‘तनु वेड्स मनु’ के नए पार्ट में होगा बड़ा बदलाव, नई कास्ट के साथ फिल्म बनाएंगी मिताक्षरा कुमार

एक्ट्रेस कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की कमाई में सातवें दिन गिरावट, जानें- कितना किया कलेक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रहीं अनन्या पांडे? आरव के साथ विदेश से शेयर की फोटो

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते हैं. हालांकि फिलहाल उनकी…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top