• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘तनु वेड्स मनु’ के नए पार्ट में होगा बड़ा बदलाव, नई कास्ट के साथ फिल्म बनाएंगी मिताक्षरा कुमार
Image

‘तनु वेड्स मनु’ के नए पार्ट में होगा बड़ा बदलाव, नई कास्ट के साथ फिल्म बनाएंगी मिताक्षरा कुमार


एक्ट्रेस कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब डायरेक्टर मिताक्षरा कुमार इस फ्रेंचाइजी की नई फिल्म पर काम कर रही हैं. इस बार फिल्म में नई स्टारकास्ट होगी और कहानी भी बिल्कुल अलग होगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाली इस रोमांटिक कॉमेडी में कंगना रनौत और आर माधवन के निभाए किरदारों की कहानी को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. इसके बजाय मेकर्स नए किरदारों को पेश करने की तैयारी में हैं. 

‘तनु वेड्स मनु’ के नए पार्ट में होगा बड़ा बदलाव
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम फ्रेंचाइजी के खास कॉमिक अंदाज को बरकरार रखते हुए नए किरदारों के इर्द-गिर्द कहानी तैयार करना चाहती है. रिपोर्ट में कहा गया है, ”तनु वेड्स मनु’ की बेबाकी और पागलपन को बरकरार रखने के साथ-साथ नए किरदारों को पेश करना है. टीम पिछले एक साल से इसकी कहानी लिख रही है.’

कंगना रनौत और आर माधवन नहीं करेंगे वापसी
पहली दोनों फिल्मों में कंगना रनौत और आर माधवन लीड रोल में नजर आए थे. अब पुराने किरदार दोबारा फिल्म में नहीं नजर आएंगे. नई फिल्म में युवा कलाकारों की टोली नजर आएगी. हालांकि, कलाकारों के नामों की घोषणा अभी बाकी है.

मिड-डे से बात करते हुए निर्देशक ने कहा, ‘हम नई और युवा स्टारकास्ट के साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन ‘तनु वेड्स मनु’ की दुनिया वाला वही पागलपन बरकरार रहेगा.’

बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे दोमों पार्ट
बता दें, साल 2011 में रिलीज हुई ‘तनु वेड्स मनु’ का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया था. फिल्म में मनु शर्मा और तनुजा त्रिवेदी की लव स्टोरी दिखाई गई थी. मनु का किरदार आर माधवन ने निभाया था, जबकि तनुजा के रोल में कंगना रनौत नजर आई थीं. दोनों का रिश्ता गलतफहमियों, अलग-अलग स्वभाव और पारिवारिक उलझनों के बीच आगे बढ़ता है.

तनु वेड्स मनु' के नए पार्ट में होगा बड़ा बदलाव, नई कास्ट के साथ फिल्म बनाएंगी मिताक्षरा कुमार

फिल्म में जिमी शेरगिल, एजाज खान, स्वरा भास्कर और दीपक डोबरियाल भी शामिल थे. हिमांशु शर्मा की लिखी इस रोमांटिक कॉमेडी ने हास्य, रोमांस और पारिवारिक रिश्तों के मेल से दर्शकों का दिल जीता था.

वहीं, साल 2015 में इसका सीक्वल ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ आया. इस फिल्म में शादी के बाद जोड़े के रिश्ते को दोबारा दिखाया गया था. दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली थी. 



Source link

Related Posts

यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की कमाई में सातवें दिन गिरावट, जानें- कितना किया कलेक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रहीं अनन्या पांडे? आरव के साथ विदेश से शेयर की फोटो

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते हैं. हालांकि फिलहाल उनकी…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

Theater Release: ‘उड़ता तीर’ से तू है मेरी किरण तक, थिएटर में फ्राइडे को रिलीज हुई 9 फिल्में, जानें- वीकेंड पर क्या-क्या देखें?

शुक्रवार, 23 अक्टूबर को यानी आज सिनेमाघरों में एक या दो नहीं बल्कि नौन फिल्में रिलीज हुई हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

टॉम क्रूज को मिलेगा AFI लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड, जानें कब और कहां होगा इवेंट

हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज को अमेरिकी फिल्म संस्थान (AFI) का 52वां लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा. ये…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top