• Home
  • खेल समाचार
  • POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
Image

POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन


संजू सैमसन ने पहले टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के बाद बताया कि उन्होंने फील्डिंग के दौरान ही बल्लेबाजी का गेमप्लान बना लिया था. हालांकि जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तो हालात उससे अलग थे, जैसा उन्होंने सोचा था. अभिषेक शर्मा के साथ साझेदारी के दौरान बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि जो बात होती है उसका कोई खास मतलब नहीं होता.

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए थे. तीसरी बार था जब इस ग्राउंड पर 200 से अधिक स्कोर बना. भारतीय ओपनर्स से जैसी शुरुआत चाहिए थी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने वैसी ही दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की. संजू ने 33 गेंदों में 203 की स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 8 चौके जड़े.

POTM अवार्ड जीतने के बाद क्या बोले संजू

संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. जिसे जीतने के बाद उन्होने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है. हम अभी-अभी मैच जीते हैं, और जब आप जीतते हैं, तो आपका कोई भी योगदान हो, आपको अच्छा ही लगता है.” साझेदारी के दौरान ग्राउंड पर अभिषेक के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा, “हमारी बातचीत तो होती है, लेकिन उसका कोई खास मतलब नहीं होता. हम बस गेंद को देखते हैं और जोर से हिट करते हैं.”

क्राइस्टचर्च की पिच और परिस्थिति पर संजू सैमसन ने कहा “काफी स्विंग मिल रही थी. दूसरी पारी में तो बहुत ज्यादा स्विंग थी. पिच से गेंद अच्छे से आ रही थी, इसी वजह से बस हम कोशिश कर रहे थे कि अपनी तकनीक को ठीक रखें. मैंने अपना गेमप्लान विकेटकीपिंग करते हुए ही बना लिया था, लेकिन बल्लेबाजी के लिए आया तो हालात बिल्कुल अलग थे.”

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?



Source link

Related Posts

Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल

क्रिकेट मैच देखने के लिए फैंस कई तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन एक छोटे फैन के पोस्टर…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली इस समय चर्चा में हैं. हालांकि,…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ने इतिहास रच दिया. श्रीलंका ने 430…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा

क्रिकेट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन जब कोई खिलाड़ी टेस्ट,…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top