• Home
  • खेल समाचार
  • टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
Image

टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा


क्रिकेट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन जब कोई खिलाड़ी टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में बड़ी पारियां खेलकर खास रिकॉर्ड बनाता है, तो उसकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़कर ऐसा ही कमाल किया है.  वो क्रिस गेल के साथ उन बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट में तिहरा शतक, वनडे में दोहरा शतक और टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाया है.

हैरी ब्रूक ने 22 अक्टूबर 2026 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 202 रन की पारी खेली. उन्होंने इसके लिए 116 गेंदों का सामना किया. अपनी इस पारी में ब्रूक ने 21 चौके और 10 छक्के लगाए. उन्होंने 114 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. इस तरह वो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के शुभमन गिल के नाम था, जिन्होंने 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था. ब्रूक इंग्लैंड की तरफ से वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने.

टेस्ट में 317 रन की खेली थी पारी

हैरी ब्रूक टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा चुके हैं. उन्होंने अक्टूबर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 317 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने 322 गेंदों का सामना किया था. ब्रूक ने जो रूट के साथ मिलकर 454 रन की शानदार साझेदारी भी की थी. अब वनडे में दोहरा शतक लगाने के बाद उनके नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है.

 क्रिस गेल भी कर चुके हैं ऐसा कमाल

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल भी इस खास उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं. उन्होंने 2005 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 317 रन बनाए थे. इसके बाद 2010 में श्रीलंका के खिलाफ 333 रन की पारी खेली थी. वहीं, वनडे क्रिकेट में गेल ने 2015 विश्व कप के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन बनाए थे. गेल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी शतक लगा चुके हैं. अब हैरी ब्रूक के इस सूची में शामिल होने से दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि एक बार फिर चर्चा में है.

यह भी पढ़ें:

Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल



Source link

Related Posts

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय

वनडे क्रिकेट में शतक लगाना ही बड़ी बात होती है, लेकिन जब कोई बल्लेबाज 200 रन का आंकड़ा…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार

भारत के खिलाफ पहले टी20 में न्यूजीलैंड की टीम 225 रन बनाने के बाद भी हार गई. जब…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा

वनडे क्रिकेट में 400 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी अगर कोई टीम हार जाए, तो ये…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

Asian Para Games 2026 Day 5 Live: हरविंदर सिंह-विजय सुंडी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, फाइनल में चीन को हराया

<p style="text-align: justify;">आज शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पैरा एशियन गेम्स का 5वां दिन है. भारत के लिए आज…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top