• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह को दिया चैलेंज, बोले- चुनाव लड़िए, आपके खिलाफ लड़कर आपको हराऊंगा
Image

गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह को दिया चैलेंज, बोले- चुनाव लड़िए, आपके खिलाफ लड़कर आपको हराऊंगा


हाल ही में एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी की आलोचना करते हुए एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजोपी अपने खिलाफ बोलने वालों को निशाना बनाती है. उनके इस बयान पर कई एक्टर्स की प्रतिक्रिया सामने आई है. इसी कड़ी में बी आर चोपड़ा की महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले एक्टर गजेंद्र चौहान का बयान भी सामने आया है. 

उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को चैलेंज देते हुए चुनाव लड़ने को कहा है. उन्होंने खुद को बीजेपी का वर्कर बताते हुए पार्टी से अपील की है कि जिस भी सीट से नसीरुद्दीन शाह चुनाव लड़ें, उस सीट पर उन्हें मैदान में उतारा जाए. 

गजेंद्र बोले – नसीर बने रहिए, नासूर मत बनिए

गजेंद्र चौहान ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नसीरुद्दीन शाह के बयान पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की और उन्हें नसीर बने रहने की हिदायत दी. उन्होंने कहा, ‘नसीर बने रहिए, नासूर मत बनिए.’

उन्होंने आगे नसीरुद्दीन शाह को चुनाव लड़ने का चैलेंज देते हुए कहा, ‘अगर आपको सरकार का विरोध करने का इतना ही शौक है, तो आप चुनाव क्यों नहीं लड़ते? चुनाव लड़िए मैं आपको चैलेंज करता हूं, आप जहां से भी चुनाव लड़ें, मैं आपके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा और आपको हराऊंगा.’

इसके बाद उन्होंने एक एक्टर के तौर पर कमाए नसीरुद्दीन के सम्मान पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘इस देश ने आपको एक कलाकार के तौर पर इतनी इज्ज़त दी, इतना सम्मान दिया. सब बर्बाद हो गया.’ 

उन्होंने आगे बीजेपी से उनको टिकट देने की अपील करते हुए कहा, ‘मैं BJP का वर्कर हूं. मैं पार्टी से ये भी रिक्वेस्ट करूंगा कि अगर नसीरुद्दीन शाह कहीं से भी चुनाव लड़ते हैं, तो मुझे उनके खिलाफ खड़ा किया जाए.’

गजेंद्र चौहान पहले भी उनके इस बयान के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं, तब उन्होंने कहा था कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि जिस पार्टी को जनता ने टॉप पर बिठाया है, वो उसे गाली दे रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला नसीरुद्दीन शाह के लाइव वीडियो के बाद शुरु हुआ था. उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर बीजेपी को झूठी पार्टी करार दिया था. उनका कहना है कि सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्र और भविष्य फिल्ममेकर्स बीजेपी की उस मानसिकता का शिकार हो रहे हैं, जिसमें उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाया जाता है.

उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद से फिल्मी जगत से लेकर राजनीति के कई बड़े चेहरों की प्रतिक्रिया सामने आई है. इस मामल में पुनीत इस्सर ने कहा था कि अगर उन्हें सरकार पसंद नहीं है, तो उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए. अब गजेंद्र चौहान ने तो उन्हें चुनाव में हराने तक की चेतावनी दे दी है.





Source link

Related Posts

आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, ‘उड़ता तीर’ ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तेलुगू पीरियड ड्रामा ‘राणाबाली’ को फैंस अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर

पूरे देश में करवा चौथ की धूम मची है. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक करवा…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top