Image

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़े केस में कोर्ट ने एक आदमी को आर्डर दिया है कि जमीन से अपना अवैध कब्जा हटा ले. यह आदेश सूरत के परिमल देसाई की ओर से लड़ी गई 20 महीने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आया है.

महात्मा गांधी के पोते की जमीन से जुड़ा विवाद वर्जीनिया के वॉरेन काउंटी में शेनांडोआ नेशनल पार्क से सटी 30 एकड़ जमीन से जुड़ा है. इस प्रॉपर्टी को गांधी दंपति ने 1987 में खरीदा था. गुजरात में अपने जीवन के अंतिम सालों के दौरान, उन्होंने एक चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया और अपनी संपत्ति उसे सौंप दी. अब परिमल देसाई इसके मैनेजिंग ट्रस्टी हैं.

परिमल देसाई ने क्या बताया?

TOI से बात करते हुए परिमल देसाई ने बताया, "इसकी शुरुआत तब हुई जब अमेरिकी नागरिक ग्रेगरी ब्लैक ने 10 जनवरी 2025 को मेरे घर पर एक कानूनी नोटिस भेजा. ब्लैक ने वर्जीनिया के एडवर्स पजेशन नियम के तहत जमीन पर अपना दावा जताया. इस नियम के अनुसार, अगर 5 शर्तें पूरी होती हैं तो कोई व्यक्ति 15 साल तक जमीन पर कब्जा रखने के बाद उसका मालिक बन सकता है. हालांकि, वह जमीन पर अपने वास्तविक कब्जे की शर्तों को साबित नहीं कर सका.

कानू गांधी और शिवा गांधी कब लौटे भारत

कानू गांधी और शिवा गांधी 2013 में भारत लौट आए. उन्होंने अपने जीवन के अंतिम साल गुजरात में बिताए. नवंबर 2016 में सूरत में कानू गांधी का निधन हो गया. उनकी वसीयत के अनुसार, उनकी संपत्ति शिवा गांधी को मिल गई. 2018 में, शिवा गांधी ने ‘द डॉ. शिवा एंड कानू रामदास मोहनदास गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट’ की स्थापना की और अपनी वसीयत रजिस्ट्रेड कराई. 2020 में उनके निधन के बाद, वसीयत को लागू किया गया और देसाई ने मैनेजिंग ट्रस्टी के रूप में कार्यभार संभाला.

देसाई ने बताया कि वह पहली बार 2024 में वर्जीनिया स्थित इस संपत्ति पर गए और 4,500 डॉलर खर्च करके वहां एक सर्वे करवाया. उन्होंने कहा, "जब मुझे वर्जीनिया की इस जमीन के बारे में पता चला तो मैं 2024 में वहां गया और सर्वे करवाया. अगर ट्रस्ट को इस जमीन के साथ कुछ भी करना था तो उसका इस पर कब्जा होना जरूरी था.

Source link

Related Posts

अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?

इजरायल में अक्टूबर के संसदीय चुनाव के बाद किसी भी गठबंधन को सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन

कनाडा ने इमिग्रेशन और नागरिकता से जुड़े प्रतिनिधियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. नए फैसले के…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात

कश्मीरियों के अधिकारों के लिए अभियान चलाने वाले ब्रिटिश लेबर पार्षद दालत अली को अक्टूबर 2026 को पाकिस्तान…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में बंद बहन नोरीन नियाजी को दिल से जुड़ी परेशानी…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top