• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ…’, ‘सतलुज’ फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
Image

‘लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ…’, ‘सतलुज’ फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ


पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ऑरा टूर को लेकर चर्चा में हैं. उनका पहला कॉन्सर्ट दिल्ली में 30 अक्तूबर को जेएलएन स्टेडियम में आयोजित किया गया. इसमें 70,000 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ पहुंची. इस कॉन्सर्ट के लिए खास इंतजाम किए गए थे. वहीं फैंस भी काफी खुश नजर आए. इस कॉन्सर्ट में सिंगर ने फिल्म ‘सतलुज’ के विवाद पर प्रतिक्रिया दी और सरकार के साथ ही सीबीएफसी पर निशाना साधा.

दिलजीत दोसांझ का सोशल मीडिया पर लाइव कॉन्सर्ट से वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर और सिंगर ‘सतलुज’ फिल्म विवाद को लेकर कहते हैं कि पंजाबियों को लड़ाइयां लड़ना मत सिखाओ. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

‘सतलुज’ विवाद पर बोले दिलजीत

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट से एक और बड़ा स्टेटमेंट दिया. उन्होंने जसवंत सिंह खालड़ा पर बनी फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सरकार और सीबीएफसी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी है. जसवंत सिंह खालड़ा मजाक उड़ा रहे हैं, जिसने कितनी लड़ाइयां लड़ी. हमने उस फिल्म के लिए बहुत लंबे समय तक लड़ाई लड़ी. मैं चुप रहता हूं, मैं सबसे प्यार करता हूं. अगर कोई हमसे नफरत करता है, तो कोई बात नहीं; हमारी तरफ से तो सबके लिए सिर्फ प्यार है.’

दिलजीत दोसांझ बोले- ‘मैं हूं पंजाब…’

दिलजीत दोसांझ ने अपने पहले कॉन्सर्ट को लेकर कहा, ‘मेरा पहला शो है ये और इसे रोकने की बहुत कोशिश हुई. मुझे रोकने की बहुत कोशिश हुई. लेकिन फिर भी मैं इंडिया में 20 दिसंबर तक हूं. कोई रोककर दिखाए. बाकी सारे शोज करके ही जाऊंगा. मैं हूं पंजाब.’ 

कॉन्सर्ट में पहुंची 70,000 लोगों की भीड़

ANI से बातचीत में दिलजीत के एक फैन ने बताया कि वो इस शो के लिए काफी एक्साइटेड है और वो इसे अटेंड करने के लिए लेह लद्दाख से अया था. इस बातचीत में दिलजीत के फैन ने बताया, ‘मैं लेह लद्दाख से वॉलेंटरी करने के लिए आया हूं और इस कॉन्सर्ट के लिए काफी एक्सइटेड हूं. इसमें 70 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे. एनर्जी और क्राउड सबकुछ मैजिकल है.’



Source link

Related Posts

Diljit Dosanjh Delhi Concert live: ‘कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब’, दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, ‘सतलुज’ विवाद पर भी बोले

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ऑरा टूर को लेकर चर्चा में हैं. उनका पहला कॉन्सर्ट…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

‘जेलर 2’ ने हिंदी वर्जन में दिखाई धमक, 16 दिनों में कमा डाला 72% से ज्यादा प्रॉफिट, जानें- कलेक्शन

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ने पहले हफ्ते मं जबरदस्त परफॉर्म किय था. वहीं दूसरे वीक में भी इसने कलेक्शन…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- ‘साल की सबसे बेहतरीन फिल्म’

नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण राइज ऑफ ए लेजेंड’ साल की सबसे…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Box Office: फ्राइडे को ‘जेलर 2’ की कमाई को लगा झटका, ‘उड़ता तीर’ ने पलटा गेम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

सिनेमाघरों में दो हफ्ते से धमाल मचा रही ‘जेलर 2’की कमाई में अब मंदी देखी जा रही है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top