• Home
  • खेल समाचार
  • T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार, 2026 में 5 बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
Image

T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार, 2026 में 5 बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड


श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में 87 रन से हार का सामना करना पड़ा. यह भारतीय टीम की रनों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे बड़ी हार रही. हम आपको टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी टी20 हार के बारे में बताएंगे, जिसमें 5 हार तो 2026 में आई हैं. सबसे छोटे फॉर्मेट में मौजूदा साल मेन इन ब्लू के लिए मिला-जुला रहा है. एक तरफ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता. दूसरी तरफ, कई शर्मनाक रिकॉर्ड बनाए. 

टीम को पहली सबसे बड़ी हार भी इसी साल मिली. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में भारत को 125 रन से हार झेलनी पड़ी थी. तो आइए जानते हैं कि 7 सबसे बड़ी हार कौन-कौन सी है. 

T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार (रनों के लिहाज से)

इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों से हारे (नॉटिंघम, 2026)

न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रनों से हारे (ऑकलैंड, 2026)*

न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रनों से हारे (वेलिंगटन, 2019)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हारे (अहमदाबाद, 2026)

इंग्लैंड के खिलाफ 56 रनों से हारे (साउथेम्प्टन, 2026)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 51 रनों से हारे (चंडीगढ़, 2025)

न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से हारे (विजाग, 2026). 

भारत के खिलाफ सबसे बड़ा टी20 टोटल 

ऑकलैंड के चौथे टी20 न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 259/7 रन बोर्ड पर लगाए. यह किसी भी टीम जरिए टी20 में भारत के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा टोटल रहा. अगर भारत के खिलाफ सबसे बड़े 5 टी20 टोटल देखें जाएं, तो सभी 2026 में ही बने हैं. 

259/7 – न्यूज़ीलैंड (ऑकलैंड, 2026)*

257/3 – इंग्लैंड (साउथेम्प्टन, 2026)

252/4 – वेस्टइंडीज (रांची, 2026)

247/3 – वेस्टइंडीज (हैदराबाद, 2026)

246/7 – इंग्लैंड (वानखेड़े, 2026)

रविवार को सीरीज का आखिरी मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 01 नवंबर (रविवार) को हेमिल्टन में खेला जाएगा. बताते चलें कि भारत ने शुरुआती 3 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी. चार मुकाबलों के बाद टीम इंडिया के पास सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त मौजूद है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पांचवें टी20 में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले



Source link

Related Posts

गंभीर-अय्यर की मनमानी से हारा भारत, हर कोई पूछ रहा वैभव सूर्यवंशी को क्यों किया बाहर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भारतीय टीम को 87 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी. शुरुआती तीन…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

लड़की ने पूछा ‘Who Are You’, ये भी समझ नहीं पाए पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद: वीडियो वायरल

इंजमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद आदि पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स के मीम्स सोशल मीडिया पर उनकी…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) को भारत के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन

भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) इतिहास के पन्नों में अपना दर्ज करवा लिया. वह…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top