• Home
  • खेल समाचार
  • भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
Image

भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन


भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) इतिहास के पन्नों में अपना दर्ज करवा लिया. वह भारत के लिए वर्ल्ड वुमेंस रेसलिंग चैंपियन का खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं. सीधे-सीधे कहा जाए, तो मनीषा भारत के लिए पहली महिला पहलवान बनीं, जिन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. मनीषा ने अमेरिकी पहलवान एबिगेल नेट को 8-6 से हराकर कमाल किया. 

59 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय महिला पहलवान ने यह कमाल किया. खिताबी मुकाबला बहुत ही दिलचस्प रहा. मनीषा ने हारे हुए मैच में जीत अपने नाम की. एक वक्त पर लग रहा था कि मैच मनीषा के हाथ से निकल जाएगा और भारत को सिल्वर से यानी रनरअप रहकर ही संतोष करना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारत की बेटी ने दमदार वापसी के साथ जीत अपने नाम की. 

0-6 के स्कोर के बाद की वापसी 

मनीषा के लिए मुकाबले की शुरुआत बहुत खराब हुई थी. एक वक्त पर अमेरिकी पहलवान से 0-6 से पिछड़ गई थीं. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी की हार पक्की दिख रही थी, लेकिन उन्होंने दमदार वापसी करते हुए 8-6 से जीत अपने खाते में डाली. 

सुशील कुमार के बाद दूसरी पहलवान

मनीषा भारत की दूसरी ऐसी पहलवान बन गईं, जिन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन का खिताब जीता. इससे पहले सुशील ने 2010 में पुरुषों के 66 किग्रा वर्ग का खिताब जीता था. 

पहली बार तीन भारतीय पहलवान फाइनल में

यह पहला मौका है कि जब इस प्रतियोगिता के एक ही आयोजन में तीन भारतीय महिला पहलवानों ने गोल्ड मेडल के मुकाबलों में जगह बनाई. नीलम सिरोही (50 किग्रा) और काजल धोचक (76 किग्रा) को बृहस्पतिवार को अपने-अपने फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि तनु शर्मा ने कांस्य पदक जीता. इससे पहले मनीषा ने सेमीफाइनल में कजाखस्तान की अल्तिन शगायेवा को एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

 

यह भी पढ़ें: MCG में होगा टी20 वर्ल्ड कप 2028 का फाइनल, दोनों सेमीफाइनल के वेन्यू का भी खुलासा



Source link

Related Posts

T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार, 2026 में 5 बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में 87 रन से हार…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

गंभीर-अय्यर की मनमानी से हारा भारत, हर कोई पूछ रहा वैभव सूर्यवंशी को क्यों किया बाहर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भारतीय टीम को 87 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी. शुरुआती तीन…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

लड़की ने पूछा ‘Who Are You’, ये भी समझ नहीं पाए पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद: वीडियो वायरल

इंजमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद आदि पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स के मीम्स सोशल मीडिया पर उनकी…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) को भारत के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top