Image

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में बंद बहन नोरीन नियाजी को दिल से जुड़ी परेशानी और हाई ब्लड प्रेशर के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) के सूत्रों ने ABP News को बताया कि हिरासत के दौरान नोरीन नियाजी को दिल का दौरा पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, नोरीन नियाजी लाहौर की कोट लखपत जेल में हिरासत में थीं, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. नोरीन नियाजी के साथ-साथ इमरान खान की अन्य दोनों बहनों, अलीमा खान और उज्मा खान को भी 21 सितंबर से हिरासत में रखा गया है. उन्हें इसलिए हिरासत में रखा गया है कि ताकि वे पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने के लिए लोगों को इकट्ठा न कर सकें.

हालांकि, इमरान खान की तीनों बहनों की हिरासत को लेकर पाकिस्तान में राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है.

कहां चल रहा नोरीन नियाजी का इलाज?

नोरीन नियाजी को हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्याओं की वजह से लाहौर के ही पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि उनकी एंजियोप्लास्टी भी की जा सकती है. और इलाज के बाद जैसे ही नियाजी का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक हो जाएगा, तो इसके तुरंत बाद उन्हें वापस कोट लखपत जेल में भेज दिया जाएगा.

अस्पताल के वार्ड को पूरी तरह से किया गया सील

सूत्रों के अनुसार, लाहौर स्थित पंजाब इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी के जिस में नोरीन नियाजी का इलाज किया जा रहा है, उस पूरे वॉर्ड को ही सील कर दिया गया है. इसके अलावा, परिवार के किसी सदस्य को भ नोरीन नियाजी से मिलने की इजाजत नहीं है. और तो और पाकिस्तान का प्रशासन भी नियाजी के बारे में स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं दे रहा है. 

यह भी पढ़ेंः ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात



Source link

Related Posts

10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन

कनाडा ने इमिग्रेशन और नागरिकता से जुड़े प्रतिनिधियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. नए फैसले के…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात

कश्मीरियों के अधिकारों के लिए अभियान चलाने वाले ब्रिटिश लेबर पार्षद दालत अली को अक्टूबर 2026 को पाकिस्तान…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना

ग्लोबल ऑयल सप्लाई की रीढ़ माने जाने वाले ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ में समुद्री जंग का खतरनाक खेल फिर…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Explained: इजराइल चुनाव में कतर और तुर्किये पर दखल के आरोप! नेतन्याहू की पार्टी की चाल या सच

इजराइल के 27 अक्टूबर 2026 के चुनाव नतीजों ने एक ऐसी सियासी पेचीदगी पैदा कर दी है, जिसमें…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top