• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन
Image

प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन


नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अक्टूबर को ही शुरू हो गई थी, जिसके बाद से ही इसका जलवा बरकरार है. इसकी रिलीज का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में हाल ही में इसका लॉस एंजेलिस में भी वर्ल्ड प्रीमियर रखा गया था, जिसमें फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और इसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

लॉस एंजेलिस में प्रीमियर के बाद फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा मिला. अमेरिका में एडवांस बुकिंग में फिल्म ने बंपर बुकिंग की और 27% उछाल दर्ज की गई. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म ने कुल कितना कलेक्शन कर लिया है.

अमेरिका में ‘रामायण’ की बंपर बुकिंग

रामायण’ ने अमेरिका में बंपर बुकिंग की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अमेरिका प्रीमियर शोज के लिए 9वें दिन 631k डॉलर का बिजनेस किया था. जबकि फिल्म ने 8वें दिन 800k डॉलर का कलेक्शन किया. इस लिहाज से आठवें दिन फिल्म की कमाई में 169K डॉलर की उछाल देखने के लिए मिली और इस लिहाज से इसकी कमाई में 27% उछाल दर्ज की गई. 

यह भी पढ़ें: लॉस एंजेलिस में वर्ल्ड प्रीमियर में ‘रामायण’ ने गाड़े झंडे, अनुपम खेर बोले- ‘जटायु मैं हूं…’

इसके साथ ही अगर अमेरिका में बाकी दिनों के प्री-सेल्स कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 21 अक्टूबर को 350K डॉलर, 11वें दिन 517K डॉलर, 10वें दिन 550K डॉलर का कलेक्शन किया था. अब 8वें दिन के कलेक्शन के बाद ये 800k डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिसके बाद माना ये भी जा रहा है कि अगर ये इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो जल्द ही 1 मिलियन डॉलर की कमाई का आंकड़ा भी पार कर सकती है.

प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन

‘रामायण’ की इंडिया में एडवांस बुकिंग

इसके साथ ही अगर ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, शाम 6.30 बजे तक फिल्म ने 16.31 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, बिना ब्लॉक सीट के साथ फिल्म ने 13.48 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म के लिए 3.14 टिकट्स बुक किए जा चुके हैं.

बहरहाल, अगर ‘रामायण’ के बारे में बात की जाए तो ये दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं, जिसकी रिलीज का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा.



Source link

Related Posts

Box Office: फ्राइडे को ‘जेलर 2’ की कमाई को लगा झटका, ‘उड़ता तीर’ ने पलटा गेम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

सिनेमाघरों में दो हफ्ते से धमाल मचा रही ‘जेलर 2’की कमाई में अब मंदी देखी जा रही है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड अपने पहले पार्ट को दी मात, दोनों की कमाई में है जमीन आसमान का अंतर

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है और यह फिल्म दुनिया भर में…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

दीपिका पादुकोण ने ब्रेस्ट पंप की आवाज को बताया ‘हॉन्टेड हाउस’, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं. वो…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

‘पाजी, छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ’, दिलजीत दोसांझ के CJP पर निशाना साधने के बाद बोले अभिजीत दिपके

शुक्रवार को दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट के दौरान, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने मंच से ‘कॉकरोच जनता पार्टी'(सीजेपी)…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top