भारत ने चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है. इस सीरीज में कप्तान श्रेयस अय्यर लगातार चौथा टॉस जीते हैं. टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए हैं. वैभव सूर्यवंशी की जगह ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. दूसरी ओर भुवनेश्वर कुमार को बाहर कर दिया गया है, उनकी जगह मयंक यादव प्लेइंग इलेवन में वापस आ गए हैं. न्यूजीलैंड ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है.
ईशान किशन चोट के कारण दूसरा और तीसरा टी20 नहीं खेल पाए थे. उनकी जगह पिछले दोनों मैचों में वैभव सूर्यवंशी को अंतिम-11 में मौका मिला था. चौथे टी20 में उनके वापस आने के बाद वैभव सूर्यवंशी की टीम से छुट्टी हो गई है. वैभव वेलिंगटन में 19 गेंद में 45 रन की तूफानी पारी खेलकर आ रहे हैं.
भुवनेश्वर कुमार पर भरोसा खत्म!
भुवनेश्वर कुमार 4 साल बाद टीम इंडिया में वापस आए थे. पहले तीन मैचों में उन्होंने जमकर रन लुटाए हैं. वापसी के बाद 3 मैचों में भुवनेश्वर ने 139 रन लुटा दिए हैं. उनकी जगह मयंक यादव को वापस बुलाया गया है. मयंक जकों खुद पिछले 2 मैचों में 102 रन लुटा चुके हैं. भुवनेश्वर लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापस आए हैं और उन्हें अपने पैर पसारने के लिए कम से कम एक सीरीज तो मिलनी चाहिए थी.
दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने काइल जैमीसन की जगह नाथन स्मिथ को वापस बुलाया है. बताते चलें कि टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है.
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
यह भी पढ़ें:
न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल

















