• Home
  • खेल समाचार
  • मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला
Image

मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला


आईपीएल 2027 की तैयारी सभी 10 टीमों ने शुरू कर दी है. आगामी सीजन की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी, लेकिन उससे पहले 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को अपनी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. इन सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा और हैरान करने वाला फैसला किया है. मुंबई ने लसिथ मलिंगा समेत कोटिंग स्टाफ के तीन दिग्गजों को टीम से बाहर निकाल दिया है. 

मुंबई इंडियंस ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को एलान किया कि गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच कार्ल होपकिंसन अब टीम का हिस्सा नहीं हैं. पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम ने अगले सत्र से पहले पूरे कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर दिया है. हेड कोच महेला जयवर्धने की जगह कीरन पोलार्ड ने ली है. 

मुंबई इंडियंस ने एक बयान जारी कर कहा, “मुंबई इंडियंस यह घोषणा करती है कि लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्बे और कार्ल होपकिंसन अब पुरूष टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं हैं. टीम के लिए उनके योगदान, सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हम उन सभी को धन्यवाद देते हैं.”

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा लंबे समय से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं. वह पहले मुंबई के लिए खिलाड़ी के तौर पर सालों खेले, और फिर संन्यास के बाद कोचिंग टीम में शामिल हो गए. मुंबई इंडियंस ने कहा, “लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस परिवार का अभिन्न अंग रहे हैं. मुंबई की गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने से लेकर चार आईपीएल खिताब और 2011 चैम्पियंस लीग टी20 जीतने तक और फिर मेंटोर व कोच के रूप में लौटने तक लसिथ का मुंबई इंडियंस के साथ सफर खास रहा है.”

पारस म्हाम्ब्रे अक्टूबर 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े थे. वहीं इंग्लैंड और आयरलैंड के पूर्व फील्डिंग कोच होपकिंसन 2025 आईपीएल से पहले मुंबई टीम के फील्डिंग कोच बने थे.

यह भी पढ़ें- 

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स



Source link

Related Posts

मंधाना-हरमनप्रीत में हो गई लड़ाई? इस वीडियो से उठे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना दबदबा दिखाते हुए 3-0 से जीत हासिल की,…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

‘इस टीम में कप्तानी मिल सकती है’, हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल

मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पांड्या का सफर आगे जारी रहेगा या वो किसी नई टीम की जर्सी…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी

पाकिस्तान ट्राई सीरीज में गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड के स्टार ओपनर बेन डकेट ने इतिहास रच…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी’, जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान

जसप्रीत बुमराह जब गेंद हाथ में लेते हैं, तो अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top