• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मेरे पति के जैसा कोई नहीं…’, करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
Image

‘मेरे पति के जैसा कोई नहीं…’, करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट किया. उन्होंने इस खास पल की तस्वीरें भी साझा की है. एक्ट्रेस के लिए ये करवा चौथ थोड़ा स्पेशल रहा. इसके बारे में खुद उन्होंने बताया. करवा चौथ पर पति निक जोनस से मिल सरप्राइज के बाद एक्ट्रेस अपने इमोशन को रोक नहीं पाईं.

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर किया और बताया कि पति निक के लिए प्रियंका और उनका त्योहार कितना जरूरी है. वो इसके महत्व को कितना समझते हैं. चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने पोस्ट में क्या लिखा.

प्रियंका चोपड़ा बोलीं- मेरे पति जैसा कोई नहीं…

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ के सेलिब्रेशन की फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘मैंने कहा भी नहीं था, फिर भी वो घर आ गया… उसे पता था कि ये मेरे लिए कितना मायने रखता है. उसने इस तरह से अपना टूर प्लान किया कि वो करवा चौथ पर घर पर ही रहे. मेरे पति के जैसा कोई नहीं है. काश आप सभी को भी ऐसा ही प्यार मिले. हैप्पी करवा चौथ.’

इसके अलावा अगर प्रियंका चोपड़ा के करवा चौथ लुक की बात करें तो इसमें एक्ट्रेस को रेड कलर के सलवार सूट में देखा गया. इस दौरान वो सादगी भरे लुक में बेहद ही प्यारी लगीं. फोटोज में निक व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा में नजर आए. वहीं, बेटी मालती को भी रेड कलर के प्रियंका से मैचिंग सलवार सूट में देखा गया.

प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर प्रियंका चोपड़ा के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो इन दिनों फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वो पहली बार एसएस राजामौली के साथ काम कर रही हैं.  वहीं, ये पहली बार होगा जब वो महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. उनकी इस बड़े बजट की फिल्म की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.





Source link

Related Posts

आमिर खान-गौरी का पहला करवा चौथ, पत्नी का हाथ थामे दिखे, देखिए Photos

61 साल के आमिर खान ने इसी साल गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की है और इस लिहाज…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान

एक्ट्रेस सोनिया बालन नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के किरदार में नजर…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

‘टाइगर 3’ से ‘गोलमाल अगेन’-‘सूर्यवंशी’ तक, दिवाली पर इन 7 फिल्मों ने किया धमाका, मिलकर बटोरे 2500 करोड़

दिवाली पर हर साल कोई न कोई बड़ी फिल्म जरूर रिलीज होती है. इस बार रणबीर कपूर और…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

‘मैं हर साल फिल्मी हो जाती हूं…’ प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास संग मनाया करवा चौथ

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा सात समंदर पार रहकर भी भारतीय परंपराओं को नहीं भूली हैं. वह हर त्योहार…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top