• Home
  • ताजा खबरें
  • जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
Image

जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला


जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की मांगों पर विचार करते हुए एक आदेश जारी किया है. इसके तहत छात्र संघ के संविधान और चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. 15 मई 2027 तक छात्र संघ का संविधान लागू होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ के संविधान को मंजूरी देने और उसे लागू करने की प्रक्रिया 15 मई 2027 तक पूरी करने की बात कही है.

संविधान को मंजूरी मिलने के बाद विश्वविद्यालय चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी करेगा. चुनाव की प्रक्रिया लिंगदोह समिति की सिफारिशों और नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी. आदेश के मुताबिक, 16 जुलाई 2027 से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र के लगभग छह सप्ताह के भीतर चुनाव कराए जाएंगे.

छात्रों पर की गई कार्रवाई वापस होगी

प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ जारी किए गए कारण बताओ नोटिस, अनुशासनात्मक कार्रवाई, निष्कासन, निलंबन और कैंपस में प्रवेश पर प्रतिबंध जैसे आदेश वापस लिए जाएंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन के इस आदेश के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों से तत्काल प्रभाव से अपना प्रदर्शन और भूख हड़ताल समाप्त करने को कहा गया है.

फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी

रजिस्ट्रार ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को पिलाया जूस

जामिया के रजिस्ट्रार महताब आलम रिजवी ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. उन्होंने कहा कि 16 जुलाई 2026 से नया एडमिशन शुरू होगा तो उसके 6 हफ्ते के अंदर हम इलेक्शन अनाउंस कर देंगे.

शो कॉज नोटिस हटा दी है- रजिस्ट्रार 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो स्टूडेंट रिस्ट्रिक्टेड हुए थे और शो कॉज नोटिस दी गई थी, उसको भी हमने रिमूव कर दिया है. 8 नवंबर तक दीपावली की छुट्टी है. उसके बाद हम रिक्वेस्ट करेंगे की छात्रा वापस आ जाएं और उसके बाद हम ऑफलाइन क्लास से पढ़ाई शुरू करेंगे. कुछ चीज़ें हमारे डोमेन में होती हैं और कुछ चीज़े हमारे डोमेन में नहीं होती हैं.



Source link

Related Posts

MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत

मध्य प्रदेश सरकार आम लोगों को बेहतर, सुरक्षित और किफायती बस परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने और प्रदेश की…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी संस्कृति में जीवात्मा की सेवा को ही सर्वोच्च धर्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर

उत्तराखंड के डाक विभाग में हुई ग्रामीण डाक सेवकों की नई भर्ती लिस्ट ने सबको हैरत में डाल…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

बस्ती के ‘अद्भुत बाबू’ की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी

उत्तर प्रदेश में बस्ती मण्डल के संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक कार्यालय में प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का बड़ा…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top