• Home
  • खेल समाचार
  • बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
Image

बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी


पाकिस्तान ट्राई सीरीज में गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड के स्टार ओपनर बेन डकेट ने इतिहास रच दिया. श्रीलंका के खिलाफ मैच में बेन डकेट ने बिना कोई सिक्स लगाए 132 गेंद में 167 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. वनडे क्रिकेट के इतिहास में बिना सिक्स लगाए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले डकेट विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस रिकॉर्ड लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज डेविड वॉर्नर हैं. 

बेन डकेट ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के आखिरी लीग स्टेज मैच में 132 गेंद में 24 चौकों की मदद से 167 रन बनाए. वह अब वनडे में बिना सिक्स लगाए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस रिकॉर्ड लिस्ट में पहले नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं. वॉर्नर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बिना कोई छक्का लगाए 173 रनों की पारी खेली थी. 

इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 387 रनों का लक्ष्य 

पाकिस्तान में खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंग्लैंड की टीम फाइनल में जगह नहीं बना सकी है. यहां तक इंग्लिश टीम इस सीरीज में एक भी मैच नहीं जीती है. अब तक तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 386 रन बना दिए हैं. 

इंग्लैंड के लिए टॉम बैंटन ने 75 गेंद में 74 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और दो छक्के निकले. बेन डकेट ने 132 गेंद में 24 चौकों की मदद से 167 रन बनाए. कप्तान हैरी ब्रूक ने 34 गेंद में 44 और विल जैक्स ने 21 गेंद में 30 रनों की पारी खेली. अंत में जॉर्डन कॉक्स ने 27 गेंद में 43 और सैम कर्रन ने 12 गेंद में नाबाद 21 रन बनाए. अब श्रीलंका के सामने 387 रनों का लक्ष्य है. इससे पहले इसी ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने 430 रनों का टारगेट चेज किया था. 

यह भी पढ़ें- 

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर



Source link

Related Posts

टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी’, जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान

जसप्रीत बुमराह जब गेंद हाथ में लेते हैं, तो अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

क्रिकेट में जब भी बड़े रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात होती है, तो अक्सर उनके छक्कों और…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑक्लैण्ड…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top