• Home
  • शिक्षा समाचार
  • MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
Image

MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल


इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज में हायर एजुकेशन हासिल कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. दरअसल देश के प्रमुख गैर लाभकारी संगठनों में से एक फाऊंडेशन फॉर एक्सीलेंस ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपनी स्कॉलरशिप योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्कॉलरशिप की तहत चुने गए एलिजिबल विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस और पढ़ाई के दूसरे खर्चों को पूरा करने के लिए प्रतिवर्ष 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. संस्थान का मुख्य उद्देश्य एवं प्रतिभाशाली छात्रों को पैसों की तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने से बचाना है. जो कठिन राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाएं पास करके प्रोफेशनल कोर्स कॉलेज तक पहुंचते हैं. वहीं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई है. 

किन कोर्सेज के छात्र कर सकते हैं आवेदन?

स्कॉलरशिप के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीई-बीटेक, 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड-ड्यूल डिग्री, एमटेक, एमबीबीएस या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी जैसी डिग्रियों में फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया हो. इस स्कॉलरशिप के लिए बीडीएस, डेंटल और बी. आर्किटेक्ट के छात्र इसके लिए एलिजिबल नहीं होंगे. एफएफई की सामान्य स्कॉलरशिप किसी जाति, समुदाय, लिंग या धर्म के आधार पर कोटा तय नहीं करती है. यह पूरी तरह मेरिट और आर्थिक जरूरत पर आधारित है. स्कॉलरशिप के लिए उम्मीदवारों का 2024 या उसके बाद 12वीं पास होना जरूरी है. 

आय और रैंक से जुड़े नियम 

इस स्कॉलरशिप के लिए छात्र के परिवार की कुल वार्षिक आय 4 लाख से कम होनी चाहिए. वहीं छात्राें को किसी मान्यता प्राप्त राज्य या राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन मिला होना चाहिए. इसके अलावा नीट की ऑल इंडिया कॉमन मेरिट लिस्ट में मेरिट रैंक 50,000 तक होनी चाहिए. वहीं बीई- बीटेक या दूसरी रैंक संबंधित राज्य और कॉलेज के एडमिशन नियमों व कट ऑफ रैंक के अनुसार होना चाहिए. 

स्कॉलरशिप के अलावा मिलेगी दूसरी सुविधा 

आर्थिक मदद देने के अलावा एफएफई  छात्रों के सर्वांगीण विकास और करियर को मजबूत करने के लिए इसमें स्कॉलरशिप के साथ दूसरी सुविधाएं भी दी जाएगी. इसमें कॉरपोरेट और इंडस्ट्री एक्सपर्ट से छात्रों को सीधा मार्गदर्शन मिलेगा. वहीं अंग्रेजी भाषा सुधारने की ट्रेनिंग, एप्टीट्यूड ट्रेनिंग और एडवांस्ड कम्युनिकेशन जैसे कोर्सेज भी छात्रों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके अलावा कोर्सेरा के माध्यम से टेक्निकल कोर्सेज तक पहुंच और मॉक इंटरव्यू की सुविधा दी जाएगी, ताकि छात्रों की एम्पलाईेबिलिटी बेहतर हो सके. 

ये भी पढ़ें-गोवा शिपयार्ड में 91 नॉन-एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, शुरू हो गए आवेदन

ऑनलाइन के आवेदन कैसे करें? 

  • स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर दी गई पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अप्लाई फ्रेश ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और परिवार से जुड़ी जानकारी दर्ज करें. 
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें और उन्हें फॉर्म भरते समय अपलोड करें. 
  • अब भरी हुई जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें. 

आवेदन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?

  • 12वीं की मार्कशीट
  •  प्रवेश परीक्षा नीट-जेईई आदि का रैंक या स्कोरकार्ड 
  • परिवार की आय का प्रमाण पत्र 
  • कॉलेज फीस की रसीद 
  • बैंक पासबुक 
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट

ये भी पढ़ें-DU Hindi PhD Admission 2026: DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?

देश के मेडिकल छात्रों के बीच पोस्ट ग्रेजुएट्स कोर्स को लेकर पसंद में एक बड़ा बदलाव देखने को…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल फील्ड में 350 प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों के लिए भर्ती की…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई

UPESSC PRT recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top