• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Image

रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


तेलुगू पीरियड ड्रामा ‘राणाबाली’ को फैंस अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लीड रोल में दिखे. रश्मिका मंदाना के लिए ये फिल्म बेहद खास है. विजय से शादी के बाद ये उनकी पहली फिल्म है. दोनों 7 साल बाद साथ में स्क्रीन पर नजर आए. अब एक्ट्रेस ने इस फिल्म के साथ माइलस्टोन अचीव कर लिया. 

पोस्ट कोविड रश्मिका मंदाना की कई फिल्में रिलीज हुईं. इनमें से कुछ पैन इंडिया फिल्म भी थी. उनकी सभी फिल्मों को मिलाकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3500 करोड़ से ज्यादा हो गया है.

रश्मिका की फिल्मों का कलेक्शन

कोईमोई के मुताबिक, रश्मिका की पोस्ट कोविड 14 फिल्में रिलीज हुईं. इस लिस्ट में ‘पुष्पा’ शामिल है. फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और सुपरहिट रही. वहीं उनकी ‘एनिमल’ ने 500 करोड़ से ज्यादा कमाए और ‘पुष्पा 2’ ने 1234.1 करोड़ की कमाई की. उनकी ‘छावा’ भी जबरदस्त हिट रही. रश्मिका की तीन फिल्मों ‘एनिमल’, ‘पुष्पा 2’ और ”छावा ने लगातार 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. 14 में से 6 फिल्में ऐसी थी जिन्होंने 100 करोड़ से कम कमाई की.

रश्मिका की पोस्ट कोविड फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘पुष्पा’- 267.55 करोड़
Aadavallu Meeku Johaarlu – 9.57 करोड़
‘सीतारामम्’ – 65.49 करोड़
‘गुडबाय’ – 6.75 करोड़
‘वरिसु’ -178.14 करोड़
‘पुष्पा 2’- 1,234.1 करोड़
‘छावा’- 615.39 करोड़
‘सिकंदर’- 129.95 करोड़
‘कुबेरा’- 90.9 करोड़
‘थामा’- 157.05 करोड़
‘द गर्लफ्रेंड’- 18.82 करोड़
‘राणाबाली’- 78.68 करोड़ (थिएटर में लगी है)

फिल्मों ने टोटल 3510.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

‘राणाबाली’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘राणाबाली’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 45.2 करोड़ की कमाई की. आठवें दिन 2.1 करोड़ कमाए. नौवें दिन 2.8 करोड़, दसवें दिन 2.9 करोड़, 11वें दिन 1.25 करोड़, 12वें दिन 1.1 करोड़, 13 करोड़ 1.03 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने टोटल   56.38 करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म को राहुल सांकृत्यायन ने डायरेक्ट किया. फिल्म का म्यूजिक अजय अतुल ने दिया है. फिल्म में रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा, अर्नोल्ड वोस्लू, ईश्वरी राव, और माइम मधु जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 5 मिनट है.





Source link

Related Posts

आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, ‘उड़ता तीर’ ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर

पूरे देश में करवा चौथ की धूम मची है. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक करवा…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की खास तैयारी, रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ऑरा टूर को लेकर चर्चा में हैं. उनका ये टूर…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top